सांप का चुंबन लेना पड़ा भारी, सांप ने लिया अनोखा बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चीनी युवती को सांप पर प्यार जताना भारी पड़ गया। युवती सांप को किस करने की कोशिश कर रही थी तभी उसने उसकी नाक और मुंह में कई जगह काट लिया।
मामला थाईलैंड में फुकेट के एक चिड़ियाघर का है। डेली मेल के अनुसार महिला ने जैसे की सांप को किस करना चाहा वैसे ही सांप ने उसकी नाक पकड़ ली जिसे छुड़ाने में महिला की नाक में कई जगह से कट गई।
महिला खुशकिस्मत रही कि सांप जहरीला नहीं था नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार एक और खबर में बीच पर नहा रही महिला से एक मछली ने ऐसी हरकत की उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
कैटफिश ने कर दिया नहाती हुई लड़की पर हमला
ब्राजील के बीच पर नहा रही एक महिला को मछली की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हुआ कुछ ऐसा कि बीच पर नहाते समय एक कैटफिश लड़की के पेट से जा चिपकी। उसके कांटे महिला के पेट पर इतने गहरे जा धंसे कि उसे अस्पताल में भरती कराना पड़ा।
मिरर के अनुसार, महिला जब बीच पर नहा रही थी तभी कैटफिश उसके पेट से चिपक गई।
इसके बाद उसने स्वंय पेट से मछली को निकालने की कोशिश की लेकिन मछली नहीं निकली। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मछली के कांटों को काटकर महिला से अलग किया।