फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   alien spotted running on road chased by dog alien viral video

Alien Video: वीडियो में भागता दिखा एलियन, कुत्ते से बचने के लिए डस्टबिन में लगाई छलांग

Fri, 22 Dec 2023 04:36 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजीब से क्रिएचर को देखा जा सकता है। अजीबोगरीब इस जीव की वीडियो देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि ये एक एलियन है, जो वीडियो में भागता हुआ दिख रहा है।  

विज्ञापन
alien spotted running on road chased by dog alien viral video
Alien Video - फोटो : instagram/the.ufo.street.journal

विस्तार

Alien Spotted Running On Road: एलियन के अस्तित्व को लेकर आज भी कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। असल में एलियन्स हैं या नहीं इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है, लेकिन आज भी कोई स्पष्ट उत्तर सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर आए दिन एलियन्स को लेकर लोग अलग-अलग तरह के दावे करते हैं। इंटरनेट पर एलियन के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एलियन के होने का दावा किया जाता है। पर इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं कहा जा सकता है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अजीब से क्रिएचर को देखा जा रहा है। अजीबोगरीब इस जीव की वीडियो देखकर कई लोग दावा कर रहे हैं कि ये एक एलियन है, जो वीडियो में भागता हुआ दिख रहा है।  

विज्ञापन


इस वीडियो में देखा जा सकते हैं कि एक कुत्ता इस अजीब से जीव के पीछे भाग रहा है। कुत्ते से बचने के लिए वह जीव भी डरकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि भागते-भागते एलियन डस्टबिन में छलांग लगा देता है और जब कुत्ता आगे निकल जाता है तो एलियन वापस बाहर आ जाता है। कुछ ही सेकेंड की इस वीडियो में लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग इसे फेक वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे दूसरी दुनिया का क्रिएचर मान रहे हैं। हालांकि वीडियो में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


आप भी देखें वीडियो-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by the.ufo.street.journal (@the.ufo.street.journal)



एलियन की बात आती है तो अमेरिका के एरिया 51 का जिक्र जरूर होता है। कई लोग दावा करते हैं कि अमेरिका के इस हिस्से में एलियन से जुड़ा कोई ऐसा रहस्य जिससे पूरी दुनिया अनजान है। कोरोना काल के दौरान ऐसे कई अधिकारी सामने आए थे, जिन्होंने दावा किया था कि अमेरिका एलियंस को लेकर कोई जानकारी छिपा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed