{"_id":"668d07efc246d7b1ce0d11a8","slug":"alien-communication-blocked-by-mysterious-earth-barrier-claims-social-media-user-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alien News: धरती पर क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं एलियंस? शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Alien News: धरती पर क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं एलियंस? शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा
Tue, 09 Jul 2024 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:20 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि 'कई' एलियंस ने इंसानों को बताया है कि पृथ्वी के चारों ओर एक रहस्यमयी अवरोध है, जो उन्हें बिना अनुमति के यहां आने से रोकता है।
विज्ञापन
धरती पर क्यों नहीं पहुंच पा रहे हैं एलियंस?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि अभी तक एलियंस की कोई खोज नहीं पाई है। हालांकि, इस परग्रही जीवन को लेकर आए दिन हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला दावा किया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि 'कई' एलियंस ने इंसानों को बताया है कि पृथ्वी के चारों तरफ एक रहस्यमयी अवरोध है, जो उन्हें बिना अनुमति के यहां आने से रोकता है। सदियों से मानव के मन में सवाल है कि आखिर एलियंस कैसे नजर आते हैं? सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या वह हैं भी नहीं? अभी तक कोई भी यह पुष्टि नहीं कर पाया है कि एलिंयस हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस दावे की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म रेडिट पर @Blit_Blitt99 नाम के अंकाउंट से यह जानकारी शेयर की गई। इसमें कई स्रोतों को पोस्ट किया है। इसके साथ ही इस पोस्ट को सबूत के तौर पर जिक्र किया है। इनमें से एक आयरिश यूएफओ विशेषज्ञ का मानना है कि नासा की बैठकों में चर्चा किए गए ऑर्ब्स, दरअसल एक 'वैश्विक रक्षा नेटवर्क' हैं। इसके अलावा उनके तर्क के समर्थन में डेलोरेस कैनन की पुस्तक, कस्टोडियन्स से एक अंश का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणियां, मंगल ग्रह पर होगा युद्ध, इस साल खत्म हो जाएगी दुनिया
Space News: पृथ्वी के वायुमंडल में दिखीं रहस्यमयी संरचनाएं, जानिए नासा ने क्या कहा
यूएफओ अपहरण और लॉ ऑफ वन के बारे में यह किताब है। इस किताब को एक विदेशी इकाई के साथ एक टेलीपैथिक बातचीत कहा जाता है। इसने कुछ लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह पहली बार नहीं है कि एलियंस को लेकर इस तरह का दावा किया गया है। इससे पहले भी कई लोगों ने एलियंस को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं।