Ajab-Gajab: दुनिया की अजीबोगरीब मछली, गिरगिट की तरह बदलती है रंग, देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यह मछली रंग बदली है। इस वीडियो को 11 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ajab-Gajab: दुनिया में अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं। आज हम आपको एक अनोखी मछली के बारे में बताते हैं। यह मछली गिरगिट की तरह रंग बदलती है। इस मछली का नाम फ्लैशिंग टाइलफिश है। इसको इसके रंग बदलने की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। मछली का रंग बदलना एक चमत्कार की तरह है। इन दिनों इस मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
@factidiot नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, फ्लैशिंग टाइलफिश से मिलें! पर्यावरण और मूड के हिसाब से मछली रंग बदलती है। गहरे नीले, पीले से हरे रंग में तेजी से रंग बदलने की वजह से मछली को फ्लैशिंग नाम दिया गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह यह मछली रंग बदली है। इस वीडियो को 11 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कोई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।
Most Polluted City: भारत के इन 10 शहरों में सांस लेना है भारी, इस शहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जहर बन गई है हवा
इस वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, मेरे जीवन में बहुत ऐसे लोग हैं, जो इस मछली की तरह रंग बदलते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है, यह मछली तो गिरगिट निकली। एक और शख्स ने कहा है कि यह तो गिरगिरट से भी तेज रंग बदलती है।
NASA: नासा ने खोजा एलियन सौर मंडल, धरती से हैं सात बड़े ग्रह, जानिए इस रहस्यमयी सोलर सिस्टम के बारे में...
Hoplolatilus chlupatyi is native to the Indian Ocean. Also known as the flashing tilefish, is jas the ability to change colors with the help of specialized proteins in its skin that can reflect light in different wavelengths.#animal pic.twitter.com/KkBwiWx9Yu
— Will (@dreamsNscience) November 3, 2023
फ्लैशिंग टाइलफिश की स्किन में एक खास तरह का प्रोटीन होता है, जो अलग-अलग रंगों के प्रकाश को रिफ्लेक्ट कर सकता है। इसकी वजह से वह यह चमत्कार कर पाती है। यह एक रीफ मछली है, जो स्वभाव से बहुत शांत होती है। यह किसी समुद्री जीव को परेशान नहीं करती है।