{"_id":"6a05cb392c995d49280c9ce9","slug":"ajab-gajab-supershe-island-finland-women-only-island-where-men-are-banned-weird-news-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird news: इस आइलैंड पर चलता है महिलाओं का राज, पुरुषों का जाना है बैन, जानिए इसकी खास बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird news: इस आइलैंड पर चलता है महिलाओं का राज, पुरुषों का जाना है बैन, जानिए इसकी खास बातें
Thu, 14 May 2026 08:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 14 May 2026 08:08 PM IST
सार
Weird news: दुनिया में एक ऐसा आइलैंड हैं, जहां पर महिलाओं का राज चलता है। इस पर पुरुषों के जाने पर बैन हैं। आइए जानते हैं इस अनोखी जगह की खासियत।
विज्ञापन
इस आइलैंड पर चलता है महिलाओं का राज, पुरुषों का जाना है बैन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Weird news: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। इन जगहों को लोग अलग-अलग वजहों से जानते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही जगह की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस जगह पर सिर्फ महिलाओं को रहने की इजाजत है। यहां पर पुरुषों के जाने पर रोक है। इस जगह का नाम सुपर शी आइलैंड है। यह फिनलैंड के पास बाल्टिक सागर में स्थित है।
विज्ञापन
सुपर शी आइलैंड दुनिया के सबसे अनोखे निजी स्थान में से एक है। इस आइलैंड को सिर्फ महिलाओं के लिए ही बनाया गया है। 8.4 एकड़ में फैले इस आइलैंड पर पुरुष नहीं जा सकते हैं। यह लग्जरी वेलनेस रिट्रीट के तौर पर डिजाइन था। यह शानदार सुविधाओं के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को तरोताजा करने के लिए एक सुरक्षित स्थान है।
विज्ञापन
क्रिस्टीना रोथ ने वर्ष 2017 में इस आइलैंड को शुरू किया था। सुपर शी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह आइलैंड पर्यटन स्थल के साथ ही एक आंदोलन है। महिलाओं के लिए बहुत सोच-समझकर विशेष स्थान बनाने का फैसला लिया गया था। क्रिस्टीना रोथ एक उद्यमी हैं, जिन्हें मुख्य तौर पर सुपरशी आइलैंड की संस्थापक के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
Hyacinth Macaw: ये है दुनिया का सबसे महंगा तोता, 3 फीट लंबा ये पक्षी है अमीरों का स्टेटस सिंबल
उन्होंने महिला की जरूरत को पहचाना और एक सुरक्षित स्थान बनाया। जहां पर वो अपने दबावों से अलग कर सकें और खुद से जुड़ सकें। इस द्वीप को सिर्फ महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है।
Video: आखिर हिरणों को क्या हुआ? अचानक जंगल में नाचने लगे, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
कोई भी नहीं जा सकता है
सुपर शी आइलैंड पर कोई भी सीधे नहीं जा सकता है। यहां पर रुकने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सिलेक्शन करने के बाद यहां पर प्रवेश मिलता है। यहां पर हर रिट्रीट में सिर्फ 10 महिलाओं को जगह मिलती है। यहां पर महिलाओं की प्राइवेसी होती है और उन्हें पर्सनल अनुभव मिलता है। यहां पर योग और मेडिटेशन, हाइकिंग, बाल्टिक सागर के पानी में कयाकिंग, वेलनेस वर्कशॉप और कुकिंग क्लास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।