फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab Sleep with eyes open China woman’s bungled double eyelid surgery causes complications

Ajab-Gajab: महिला को सिर्फ ये एक गलती पड़ गई भारी, 6 साल से बंद नहीं हुई आंखें और लगातार बहते रहते हैं आंसू

Mon, 01 Jun 2026 06:14 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 06:14 PM IST
सार

Ajab-Gajab: चीन से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने खूबसूरत दिखने के लिए एक सर्जरी कराई थी, जो उसे भारी पड़ गया। अब महिला की छह साल से आंखें बंद नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
Ajab-Gajab Sleep with eyes open China woman’s bungled double eyelid surgery causes complications
महिला को सिर्फ ये एक गलती पड़ गई भारी, 6 साल से बंद नहीं हुई आंखें और लगातार बहते रहते हैं आंसू - फोटो : AI

विस्तार

Cosmetic Surgery Gone Wrong: हर किसी की चाहत होती है कि वो खूबसूरत दिखे। कई लोग खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी की मदद लेते है। कई बार इसके नतीजे अच्छे होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह जीवन भर का दर्द दे जाते हैं। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी लोग चर्चा कर रहे हैं। एक महिला को खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी सर्जरी कराना भारी पड़ गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने वर्ष 2020 में डबल आईलिड सर्जरी कराई थी, जो आंखों की पलकों को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए की जाती है। लेकिन सर्जरी के बाद महिला की हालत खराब होने लगी। अब ऐसा हो गया है कि बीते छह साल से वो अपनी आंखों पूरी तरह बंद करके सो भी नहीं पाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहते हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी चीन की रहने वाली महिला का नाम वांग है। उसने जियांग्सू प्रांत के सूझोउ शहर में एक कॉस्मेटिक क्लिनिक में आंखों की सर्जरी कराई थी। उसने इसके लिए 12 हजार युआन (1.4 लाख रुपये) खर्च किए थे। महिला को उम्मीद थी कि सर्जरी के बाद उसकी आंखें ज्यादा आकर्षक और बड़ी दिखेंगी। लेकिन सर्जरी के बाद उसे महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ हो चुकी है। परेशानी इतनी बढ़ गई कि उसका सामान्य जीवन प्रभावित होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shirt Cutting Tradition: फर्स्ट सोलो फ्लाइट के बाद क्यों फाड़ी जाती है पायलट की शर्ट? जानें दिलचस्प वजह

ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही बिगड़ गई हालत

महिला ने बताया है कि ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद ही उसकी आंखों में तेज दर्द होने लगा। पलकों का आकार असामान्य हो गया और आंखों के आसपास सूजन हो गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उसने सर्जरी करने वाली महिला से बात की, तो आश्वासन दिया गया कि कुछ ही दिनों में सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।


Desi Jugaad: कूड़ेदान से निकलने लगी ठंडी हवा, जुगाड़ का लेवल देख नहीं होगा यकीन

जांच में डॉक्टरों को पता चला कि सर्जरी से आंखों की महत्वपूर्ण ग्रंथियों और पलकों को नुकसान हुआ था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सर्जरी करने वाली महिला के पास डॉक्टर के तौर पर काम करने का वैध लाइसेंस नहीं था। बाद में क्लिनिक बंद हो गया। फिर महिला ने कानून कार्रवाई की मदद ली। 

Interesting Facts: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है ‘X’? जानिए इसका पूरा साइंस और सेफ्टी कनेक्शन

कोर्ट पहुंच गया मामला

महिला ने मामले को लेकर कोर्ट पहुंची। जहां लंबे कानूनी विवाद के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। महिला को लाखों युआन मुआवजा देने पर समझौता हुआ। फिर समझौते को लेकर भी विवाद हुआ और मामला फिर कोर्ट पहुंच गया। फिर कोर्ट ने कुछ वापस करने का निर्देश दिया। इस मामले में कानूनी लड़ाई भी चर्चा का विषय बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed