फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   After getting a tilak installed in the temple man give fake hundred Rupee in hindi

Viral Video: मंदिर में तिलक लगवाने के बाद शख्स ने की ऐसी हरकत, लोगों ने कहा- 'गजब टोपीबाज आदमी है'

Tue, 08 Apr 2025 07:18 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 08 Apr 2025 07:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मंदिर के पूजारन से टीका लगवाकर उन्हीं का पैसा उठाकर उनको दान कर देता है। पर ये सब इतने सफाई से करता है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
After getting a tilak installed in the temple man give fake hundred Rupee in hindi
भक्त ने पुजारन से लगवाया तिलक - फोटो : X/@JayakeTweets

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मंदिर में श्रद्धा के साथ दर्शन करने आता है, लेकिन उसकी एक हरकत इस कहानी में मजेदार ट्विस्ट ला देती है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, साथ ही कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को देखकर लड़के की चालाकी की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स किसी मंदिर के पुजारन से पहले टीका लगवाता है और बहुत चालाकी से पुजारन का पैसा ही उठाकर उन्हें दान में दे देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में शख्स मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रवेश करता है। वह पुजारन से अपने माथे पर टीका लगवाता है और फिर हाथ जोड़कर भगवान के सामने खड़ा होकर दर्शन करता है। सब कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण नजर आता है। मंदिर का माहौल भक्ति से भरा हुआ है, और शख्स भी पूरी तन्मयता के साथ पूजा में लीन दिखता है। लेकिन तभी कहानी में अचानक एक मोड़ आता है। जैसे ही पुजारन का ध्यान थोड़ा सा इधर-उधर होता है, यह शख्स मौके का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से दानपेटी से 100 रुपये का नोट निकाल लेता है। उसकी यह हरकत इतनी सफाई से होती है कि कोई शक भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल ड्रेस पहने बच्चों ने दिया ऐसा धमाकेदार परफार्मेंस, 10 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर असली कहानी तो इसके बाद शुरू होती है। यह शख्स उस 100 रुपये के नोट को चुपचाप अपनी जेब में डालने के बजाय एक हैरान करने वाला कदम उठाता है। वह उसी नोट को पलटकर बड़े ही भक्ति भाव से पुजारन के हाथ में दान के तौर पर सौंप देता है। यह देखकर पुजारन पहले तो थोड़ा चौंकती है, लेकिन फिर उसकी चतुराई और भक्ति को समझते हुए हल्के से मुस्कुरा देती है। इसके बाद वह प्यार से उस शख्स के सिर पर हाथ रखती है, जैसे उसकी इस हरकत को स्वीकार करते हुए उसे आशीर्वाद दे रही हो। यह पूरा नजारा इतना मनमोहक और मजेदार है कि देखने वाले भी कह उठते हैं—'देने वाला भी खुश और लेने वाला भी।'

ये भी पढ़ें- Viral Video: पीली साड़ी और सफेद कुर्ता पहने इस जोड़ी ने किया जबरदस्त क्लासिकल डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि ' इसे कहते हैं स्मार्ट भक्त'। दूसरे यूजर ने लिखा कि 'पाप के साथ पुण्य भी कमा लिया'। एक और यूजर ने लिखा कि- 'गजब टोपीबाज आदमी है'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @JayakeTweets नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को तीन हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed