{"_id":"68d4f5c5b7816ca2ba0be6f1","slug":"a-woman-went-to-pick-fruit-in-the-forest-was-attacked-by-a-bear-dragged-scratched-and-chewed-post-goes-viral-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: जंगल में फल तोड़ने गई महिला पर भालू ने किया हमला, पहले घसीटा फिर नोच कर चबाया, देखने वाले कांप गए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: जंगल में फल तोड़ने गई महिला पर भालू ने किया हमला, पहले घसीटा फिर नोच कर चबाया, देखने वाले कांप गए
Thu, 25 Sep 2025 03:14 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:14 PM IST
सार
Viral Post: महिला और उसकी दोस्त जंगल में जा रही थीं। तभी जंगल के बीच अचानक उनकी नजर एक मादा भालू से टकरा गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं भालू ने ल्यूमिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
महिला को नोचकर खा गई मादा भालू
- फोटो : एक्स@Daily_MailUS
विस्तार
रूस से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को अंदर तक दहला दिया। साखालिन द्वीप पर रहने वाली 63 साल की महिला ल्यूमिला कोमारोवा रोज की तरह जंगल में बेरीज तोड़ने गई थीं। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी थी। दोनों ने सोचा होगा कि थोड़ा वक्त नेचर के बीच बिताएंगे फल चुनेंगे और घर लौट आएंगे। लेकिन वहां जो हुआ, उसने पूरे इलाके में खौफ फैला दिया। इस वायरल पोस्ट ने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया है। आइए जानते हैं कि महिला के साथ जंगल में क्या हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
महिला और उसकी दोस्त जंगल में जा रही थीं। तभी जंगल के बीच अचानक उनकी नजर एक मादा भालू से टकरा गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं भालू ने ल्यूमिला पर हमला बोल दिया। उसने महिला को अपने पंजों से दबोचा और घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गई। हमला इतना बेरहम था कि उसने ल्यूमिला को नोंच-नोंचकर मार डाला। यही नहीं, उसने उनके शरीर को चबाना भी शुरू कर दिया। ये सब कुछ उनकी दोस्त अपनी आंखों के सामने देखती रही। वो बार-बार चिल्लाकर भालू को रोकने की कोशिश करती रही, मगर जंगली जानवर पर उसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
Woman is mauled to death by a bear while picking berries... with horrified rescuers only finding her boots and chewed bucket at the scene https://t.co/jRMm1CZVpn
— Daily Mail US (@Daily_MailUS) September 22, 2025
विज्ञापन
भालू ने महिला को नोच खाया
घबराई हुई महिला किसी तरह वहां से भागी और मदद लेकर वापस लौटी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर बस ल्यूमिला का बैग, उनके जूते और एक टूटी हुई बाल्टी ही बची थी। जब रेस्क्यू टीम और वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तो नज़ारा इतना भयानक था कि उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों तरफ खून बिखरा था, सामान इधर-उधर पड़ा था और बीच में महिला का चिथड़ा हुआ शव पड़ा था। तभी अधिकारियों ने देखा कि करीब 50 मीटर दूर एक छोटा सा भालू बैठा हुआ है। वो करीब 2-3 साल का लग रहा था। और जैसे ही सबकी नजर उस पर गई, अचानक पास के जंगल से वही मादा भालू दोबारा वहां आ धमकी।
गोलियां चलने के बाद भी शव को पास आई मादा भालू
पुलिस और रेंजर्स ने तुरंत गोलियां चलाकर उसे पीछे हटाने की कोशिश की। पहली बार तो वो थोड़ी दूर चली गई, लेकिन बार-बार फिर लौट आई। एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच बार उसने शव की ओर वापसी करने की कोशिश की। गोलियों की बौछार के बीच भी वो अड़ी रही। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर मादा भालू अपने बच्चों के साथ हो तो वह काफी खतरनाक हो जाती है। वो किसी भी कीमत पर अपने बच्चे को सुरक्षित रखना चाहती है। यही वजह मानी जा रही है कि उसने महिला को भी खतरा समझ लिया और हमला कर दिया। और बाद में जब रेस्क्यू दल पहुंचा तो उसका बच्चा वहीं मौजूद था। इसलिए वो और भी खतरनाक हो गई।