फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman fed monkeys like children watching the video will make your heart happy Video goes Viral

Viral Video: ममता की अनोखी मिसाल! महिला ने बंदरों को बच्चों की तरह खिलाया, वीडियो देख दिल हो जाएगा खुश

Wed, 17 Dec 2025 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Dec 2025 09:45 AM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो गांव की सादगी और भारतीय संस्कारों को दिखाता है। महिला का प्यार और बंदरों का भरोसा देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
A woman fed monkeys like children watching the video will make your heart happy Video goes Viral
बंदरों को बच्चों की तरह रोटी खिलाती दिखी महिला - फोटो : एक्स@singhsahana

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला दो बंदरों को बिल्कुल अपने बच्चों की तरह रोटी खिलाती नजर आ रही है। न इसमें कोई दिखावा है और न ही कैमरे के लिए किया गया कोई अभिनय। यह वीडियो सिर्फ सच्ची ममता, अपनापन और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश करता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
करीब 1 मिनट 43 सेकंड का यह वीडियो गांव की सादगी और भारतीय संस्कारों की झलक दिखाता है। वीडियो देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं और दिल भर आ रहा है। महिला का प्यार और बंदरों का उस पर भरोसा इस वीडियो को बेहद खास बना देता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का लगता है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला चारदीवारी के पास चूल्हे पर रोटियां सेंक रही है। उसके पास ही टूटी हुई बाउंड्री पर दो बंदर आराम से बैठे हुए हैं। महिला उनसे ऐसे बात करती है, जैसे कोई मां अपने बच्चों से करती है। उसके शब्दों और अंदाज में अपनापन साफ झलकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों को बच्चों की तरह रोटी खिलाती दिखी महिला
महिला रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ती है और प्यार से बंदरों को खिलाती है। बंदरों में न तो कोई जल्दबाजी दिखाई देती है और न ही डर। वे बिल्कुल शांत होकर रोटी बनने का इंतजार करते हैं। यह नजारा इंसान और जानवर के बीच बने भरोसे और समझ को साफ तौर पर दिखाता है।

लोगों को भावुक कर रहा है ये पल
इस वीडियो की सबसे खास बात महिला का व्यवहार है। वह गर्म रोटी सीधे बंदरों को नहीं देती। पहले वह रोटी पर फूंक मारती है ताकि वह ठंडी हो जाए। यह दृश्य बिल्कुल वैसा लगता है, जैसे कोई मां अपने छोटे बच्चे को खाना खिलाने से पहले करती है। यही पल लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर रहा है। आमतौर पर बंदरों को शरारती और उग्र माना जाता है, लेकिन इस वीडियो में दोनों बंदर छोटे बच्चों की तरह शांति से बैठे नजर आते हैं। महिला की ममता और बंदरों की मासूमियत मिलकर इस वीडियो को बेहद खास बना देती है। यही कारण है कि लोग इस पर दिल से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


भूत यज्ञ का भी किया जिक्र
इस भावुक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @singhsahana नाम की यूजर ने शेयर किया है। वह पेशे से लेखिका हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि यह भारतीय सभ्यता की एक सुंदर झलक है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सिर्फ रोटी नहीं खिला रही, बल्कि यह भी ध्यान रख रही है कि बंदरों की जीभ न जले। कैप्शन में उन्होंने भगवद गीता, मनुस्मृति और बाकी ग्रंथों में बताए गए ‘भूत यज्ञ’ का जिक्र भी किया। उनका कहना है कि यह वीडियो उसी भावना को दर्शाता है, जहां इंसान हर जीव के प्रति करुणा और जिम्मेदारी निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed