फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman duped the victim of Rs 11 crore by pretending to be in love the trick was so skillful in a Viral News

Viral News: प्यार का झांसा देकर महिला ने उड़ाए 11 करोड़ रुपये, चाल इतनी माहिर कि शिकार को भनक तक नहीं लगी

Tue, 30 Sep 2025 02:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Sep 2025 02:14 PM IST
सार

Viral News: उसने बताया कि उसकी मुलाकात एक महिला से डेटिंग साइट पर हुई थी। यह वेबसाइट खासतौर पर शादीशुदा लोगों के लिए बनी है, जो सीक्रेट रिश्तों की तलाश में रहते हैं। शुरुआत में बातचीत साइट पर ही होती रही, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों व्हाट्सएप पर कनेक्ट हो गए।

विज्ञापन
A woman duped the victim of Rs 11 crore by pretending to be in love the trick was so skillful in a Viral News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में रहने वाले एक व्यक्ति ने हाल ही में यह खुलासा किया कि वह एक खतरनाक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। इस ठगी ने उसकी पूरी जीवन भर की कमाई छीन ली। मामला एक रोमांस स्कैम से जुड़ा है, जिसमें उस व्यक्ति को लगभग 1.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 11.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उसने अपनी पहचान छिपाने का फैसला किया, लेकिन मीडिया से बातचीत में उसने विस्तार से पूरी कहानी साझा की। आइए जानते हैं कि पूरी घटना है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
उसने बताया कि उसकी मुलाकात एक महिला से डेटिंग साइट पर हुई थी। यह वेबसाइट खासतौर पर शादीशुदा लोगों के लिए बनी है, जो सीक्रेट रिश्तों की तलाश में रहते हैं। शुरुआत में बातचीत साइट पर ही होती रही, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों व्हाट्सएप पर कनेक्ट हो गए। वहां चैटिंग के साथ-साथ फोटो और वीडियो कॉल भी शुरू हो गए। महिला ने खुद को एरिन नाम से पेश किया और धीरे-धीरे उसने क्रिप्टोकरेंसी के निवेश के बारे में बात करनी शुरू की। उसने दावा किया कि वह क्रिप्टो से भारी मुनाफा कमाती है और चाहती है कि वह भी इसी रास्ते से फायदा उठा सके।
विज्ञापन


महिला की जाल में फंसा युवक
उस दौर में व्यक्ति तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहा था। ऐसे समय में महिला की मीठी बातें और उसका भरोसा जीतने वाला अंदाज उसे बहुत असली लगा। व्यक्ति ने उसकी बातों पर यकीन किया और निवेश करने का मन बना लिया। अगले छह हफ्तों के अंदर उसने चार बार क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन किया। कुल रकम 1.4 मिलियन डॉलर थी, जिसे उसने रिटायरमेंट के बाद इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। व्यक्ति का कहना है कि हमारी बातचीत के एक हफ्ते के अंदर ही मैंने पहला लेन-देन कर दिया था। एरिन मुझे रोज फोटो भेजती, लाइव वीडियो कॉल करती और यहां तक कि अपने घर की झलक भी दिखाती। सब कुछ बिल्कुल असली और भरोसेमंद लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ने दी थी चेतावनी
महिला ने खुद को एक सफल बिजनेस वुमन बताया। उसने कहा कि वह अपनी आंटी के साथ वाइनरी चलाती है, कुछ प्रॉपर्टी की मालिक भी है और साथ ही क्रिप्टो ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाती है। वह अक्सर चार्ट, ग्राफ और आंकड़े भेजती, जिनमें दिखता था कि पैसा कितना तेजी से बढ़ रहा है। यह देखकर व्यक्ति को भरोसा हुआ कि उसका पैसा सही जगह लगाया गया है। हालांकि, जब उसने अपनी बहन को इसके बारे में बताया तो उसने तुरंत चेतावनी दी और अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिर मामला कोलोराडो ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन  तक पहुंच गया।


शख्स के साथ हुआ धोखाधड़ी
सीबीआई की इकोनॉमिक क्राइम्स यूनिट के स्पेशल एजेंट जेब स्मीस्टर ने बताया कि इस समय क्रिप्टो से जुड़े स्कैम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इस केस में भी जो रकम निवेश की गई थी, उसे कोल्ड स्टोरेज वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया। एजेंट ने इसे समझाते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे घर में एक तिजोरी हो और उसमें पैसा रख दिया जाए। फर्क सिर्फ इतना है कि यह तिजोरी इंटरनेट पर होती है। इसमें मौजूद रकम दिखती है, लेकिन उसका मालिक कौन है, यह पता करना लगभग असंभव होता है। इस धोखाधड़ी ने उस व्यक्ति को पूरी तरह से तोड़ दिया। उसने माना कि अब वह गुस्से और शर्मिंदगी की स्थिति में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed