फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A violin thinner than a human hair has been made a microscope is required to see it Know other Details inside

Zara Hatke: बनाई गई है इंसान के बाल से भी बारीक वायलिन, देखने के लिए चाहिए माइक्रोस्कोप की आंख

Tue, 10 Jun 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 10 Jun 2025 10:25 AM IST
सार

Viral Video: यह वायलिन सिर्फ 35 माइक्रॉन लंबी और 13 माइक्रॉन चौड़ी है। इंसान के बाल की मोटाई करीब 17 से 180 माइक्रॉन होती है। यानी यह वायलिन बाल से भी पतली और छोटी है। इसकी बारीकी देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
A violin thinner than a human hair has been made a microscope is required to see it Know other Details inside
दुनिया की सबसे छोटी वायलिन - फोटो : एक्स

विस्तार

ब्रिटेन की लाफबॉरो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी वायलिन बनाई है, जो इंसान के बाल से भी पतली है। यह वायलिन इतनी छोटी है कि इसे आम आंखों से नहीं देखा जा सकता। इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत होती है। इस वायलिन को बहुत ही खास तकनीक यानी नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायलिन के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही इसकी खासियत के बारे में भी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
यह वायलिन सिर्फ 35 माइक्रॉन लंबी और 13 माइक्रॉन चौड़ी है। इंसान के बाल की मोटाई करीब 17 से 180 माइक्रॉन होती है। यानी यह वायलिन बाल से भी पतली और छोटी है। इसकी बारीकी देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। इस वायलिन को बनाने का मकसद केवल एक नई चीज दिखाना नहीं था, बल्कि यह बताना था कि अब हम बहुत ही छोटे लेवल पर भी चीजें बना सकते हैं। यह दिखाता है कि विज्ञान अब इतनी तरक्की कर चुका है कि बेहद बारीक और छोटी चीजें भी बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


छोटी सी वायलिन को सुन नहीं सकते
इस छोटी सी वायलिन को सुन नहीं सकते क्योंकि यह बहुत ही छोटी है। लेकिन इसका डिजाइन असली वायलिन की तरह ही बनाया गया है। इसमें वायलिन की बॉडी, गर्दन और तार जैसी सभी चीजें बहुत ही छोटे आकार में बनाई गई हैं। वैज्ञानिकों ने इस वायलिन को एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत बनाया है। उनका कहना है कि अगर हम इस तरह की नैनो टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाएं तो भविष्य में इसका इस्तेमाल दवाइयां शरीर में पहुंचाने, छोटे-छोटे ऑपरेशन करने और मेडिकल मशीनों को बेहतर बनाने में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने सराहा
यह वायलिन एक तरह से विज्ञान की ताकत और इंसान की सोच का उदाहरण है। यह दिखाता है कि हम अब ऐसी चीजें भी बना सकते हैं, जिनकी कल्पना पहले सिर्फ कहानियों में ही की जाती थी। इस अनोखी खोज को दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने सराहा है। इससे यह भी साबित होता है कि विज्ञान की कोई सीमा नहीं है और अगर मेहनत और कल्पना साथ हो, तो कुछ भी संभव है। इस वायलिन को देखकर यही लगता है कि आने वाला समय बहुत ही अच्छा और तकनीक से भरपूर होगा, जहां छोटी-छोटी चीजें बड़ी काम की होंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed