{"_id":"6892dff9f42a5634a509bf64","slug":"a-tiger-got-caught-in-pythons-clutches-later-the-tiger-also-caught-the-python-in-its-mouth-video-goes-viral-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अजगर की लपेट में आया बाघ, बाद में टाइगर ने भी मुंह में दबोच कर किया ऐसा काम कि कम पड़ गया बल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अजगर की लपेट में आया बाघ, बाद में टाइगर ने भी मुंह में दबोच कर किया ऐसा काम कि कम पड़ गया बल
Wed, 06 Aug 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:25 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत होती है एक अजगर से, जो घास में छिपकर शिकार का इंतजार कर रहा होता है। उसे लगता है कि वहां से उसे आसानी से शिकार मिल जाएगा और उसे ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अजगर की लपेट में आया टाइगर
- फोटो : इंस्टाग्राम @pranaypatell
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल के अपने कुछ नियम होते हैं और उनमें सबसे सख्त नियम है कि जो ताकतवर है, वही बचेगा। यह कड़वा सच एक बार फिर सामने आया है एक वायरल वीडियो के जरिए, जिसमें एक बड़ा अजगर और एक शेर जैसी ताकत रखने वाला टाइगर आमने-सामने आ जाते हैं। इस भिड़ंत का नतीजा पहले से ही तय था, फिर भी अजगर ने आखिरी दम तक अपनी जान बचाने की कोशिश की। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक अजगर से, जो घास में छिपकर शिकार का इंतजार कर रहा होता है। उसे लगता है कि वहां से उसे आसानी से शिकार मिल जाएगा और उसे ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन तभी अचानक जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी, टाइगर वहां आ धमकता है। वह अजगर पर बिजली की रफ्तार से हमला करता है। हालांकि, अजगर भी पीछे हटने वालों में से नहीं है। एक पल को वह फुफकारते हुए टाइगर की ओर झपटता है। लेकिन टाइगर अपनी फुर्ती और ताकत का इस्तेमाल करते हुए तुरंत उसके जबड़े को पकड़ लेता है। अपने नुकीले दांतों से वह अजगर को जकड़ लेता है और वहीं से उसका खेल लगभग खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
खुद को अजगर से बचाने की कोशिश करता दिखा टाइगर
टाइगर, जिसे किसी भी जानवर से डर नहीं लगता, खासकर अजगर जैसे धीमे जीव से,जो पूरे आत्मविश्वास के साथ अजगर को अपने मुंह में दबोच लेता है और जंगल की ओर बढ़ जाता है। रास्ते में रुककर वह उसे खाना शुरू कर देता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pranaypatell नाम के एक यूजर ने साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जंगल में चौंकाने वाले पल कभी खत्म नहीं होते, आज बाघ ने अजगर को खा लिया।" वीडियो पुराना जरूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे अब तक 9.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 42 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस दुर्लभ पल की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, “बड़ी बिल्लियां न केवल ताकतवर होती हैं, बल्कि बेहद चतुर भी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “टाइगर का अजगर पर हमला और वह पल कैमरे में कैद हो जाना वाकई अनोखा है।”