{"_id":"687d9bf41e9a4859cb0c91ed","slug":"a-shark-chewed-a-man-alive-while-sitting-in-a-boat-the-boy-fought-till-the-end-to-save-his-life-video-viral-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नाव में बैठे आदमी को जिंदा चबा गई शार्क, लड़के ने जान बचाने के लिए अंत तक लड़ा, देखते रह गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नाव में बैठे आदमी को जिंदा चबा गई शार्क, लड़के ने जान बचाने के लिए अंत तक लड़ा, देखते रह गए लोग
Mon, 21 Jul 2025 07:16 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:16 AM IST
सार
Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान समंदर में गिर जाता है और अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन तभी एक शार्क उसकी ओर बढ़ती है और कुछ ही पलों में उस पर हमला कर देती है।
विज्ञापन
जिंदा आगमी को चबा गई शार्क
- फोटो : एक्स@RadioGenoa
विस्तार
समंदर की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। इसी समंदर में एक शिकारी ऐसा भी है, जिसे देखकर बड़े-बड़े समुद्री जीव पीछे हट जाते हैं और वो है शार्क। अगर शार्क को समुद्र का शेर कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि जब यह शिकार पर टूटती है तो उसके बच निकलने की कोई उम्मीद नहीं रहती। यही कारण है कि इंसान भी इस विशाल शिकारी से दूरी बनाकर ही चलता है। हाल ही में शार्क से जुड़ा एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंसान समंदर में गिर जाता है और अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन तभी एक शार्क उसकी ओर बढ़ती है और कुछ ही पलों में उस पर हमला कर देती है। शख्स लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन शार्क की तेजी और ताकत के आगे वह बेबस नजर आता है। अंत में शार्क उसे पूरी तरह से अपना शिकार बना लेती है।
विज्ञापन
In Egypt you have to watch out for sharks. pic.twitter.com/GOH8MHH04T
— RadioGenoa (@RadioGenoa) July 19, 2025
विज्ञापन
जिंदा आदमी को चबा गई शार्क
यह पूरी घटना पास ही मौजूद एक नाव से रिकॉर्ड की गई है। वीडियो में यह भी दिखता है कि शार्क व्यक्ति के शरीर के हिस्सों को पानी में चबाने लगती है, फिर भी वह व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहता है। आखिर में शार्क उसका पूरा शरीर निगल जाती है। इस भयावह मंजर को देख रहे लोग सिर्फ कैमरे में इसे कैद करते रह गए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस चौंकाने वाली क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RadioGenoa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक इसे 94 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी राय दी। एक ने लिखा, “भाईसाहब, शार्क का यह हमला बहुत ही भयानक था और उसने बेरहमी से उस इंसान को खत्म कर दिया।” एक दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “लोग कितने नासमझ हैं, मदद करने की बजाय खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं।” वहीं एक और ने कहा, “ऐसा डरावना हमला मैंने पहले कभी नहीं देखा।” इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समंदर जितना शांत दिखाई देता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।