फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A Rottweiler dog scratched four month old girl she died as soon as she was taken to hospital video viral

Viral Video: चार महीने की बच्ची को नोच कर खा गया रोटवीलर कुत्ता, अस्पताल ले जाते ही हो गई मौत, वीडियो वायरल

Wed, 21 May 2025 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 May 2025 12:03 PM IST
सार

 Dog Attacked Child: एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा मंगलवार की शाम को हुआ। बच्ची की 17 वर्षीय मौसी हीना उसे सोसायटी के कॉमन एरिया में टहलाने ले गई थीं और वहीं बाकी लोगों से बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान सोसाइटी में रहने वाले दिलीप पटेल का रोटवीलर  ‘रॉकी’, जो पट्टे से बंधा हुआ था।

विज्ञापन
A Rottweiler dog scratched four month old girl she died as soon as she was taken to hospital video viral
कुत्ते ने बच्ची पर किया अटैक - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

अहमदाबाद में एक खौफनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यहां एक पालतू रोटवीलर कुत्ते के हमले में चार महीने की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया है। उस पर भारतीय दंड संहिता के तहत लापरवाही से मौत का कारण बनने और खतरनाक जानवर को लापरवाही से रखने का मामला दर्ज किया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको पूरे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। ट्विटर हैंडल @gharkekalesh ने 20 मई को इस क्लिप को शेयर किया था, जिसमें बताया गया कि अहमदाबाद में रॉटवायलर के हमले से चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स अपनी नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम हुआ हादसा
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा मंगलवार की शाम को हुआ। बच्ची की 17 वर्षीय मौसी हीना उसे सोसायटी के कॉमन एरिया में टहलाने ले गई थीं और वहीं बाकी लोगों से बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान सोसाइटी में रहने वाले दिलीप पटेल का रोटवीलर ‘रॉकी’, जो पट्टे से बंधा हुआ था, अचानक बेकाबू हो गया। उसने हीना को धक्का दिया, जिससे वह और बच्ची दोनों नीचे गिर पड़ीं। इसके बाद कुत्ता बच्ची पर झपट पड़ा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


एफआईआर दर्ज, कुत्ते का मालिक गिरफ्तार
बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने के बाद रात 11:45 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। हीना को भी पेट और कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के दादा दशरथ चौहान ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार को विवेकानंदनगर पुलिस ने 50 वर्षीय दिलीप पटेल को हिरासत में लिया। पटेल एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उन्होंने रॉटवायलर को तब पाला था जब वह मात्र दो महीने का था।

पहले भी सामने आ चुकी थीं शिकायतें
बता दें कि स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कुत्ता पहले भी कई बार बच्चों और लोगों को दौड़ा चुका है। कई शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने परिवार की अनुमति से पोस्टमॉर्टम कराया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दिलीप पटेल ने यह कुत्ता कहां से और किस माध्यम से प्राप्त किया था। यह मामला पालतू जानवर पालने में सावधानी और जिम्मेदारी की गंभीर आवश्यकता की ओर इशारा करता है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस घटना ने समाज में एक बार फिर पालतू जानवरों की सुरक्षा और नियंत्रण को लेकर बहस छेड़ दी है। लोग चाहते हैं कि इस तरह की लापरवाही के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान ना जाए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed