फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A Rare Meteor In Noida was seen in the sky at 1.30 am everyone was surprised after watching the video

Viral Video: नोएडा के आसमान में रात 1.30 बजे दिखा ‘आग का गोला’, वीडियो देखकर हर कोई हैरान, पूछा- ये क्या था?

Sat, 20 Sep 2025 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

Viral Video: वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष विशेषज्ञों से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई उल्का पिंड या टूटता तारा नहीं था। नेहरू तारामंडल के वरिष्ठ इंजीनियर ओपी गुप्ता ने कहा कि आसमान में दिखी यह चमकती चीज उपग्रह का मलबा था।

विज्ञापन
A Rare Meteor In Noida was seen in the sky at 1.30 am everyone was surprised after watching the video
नोएडा के आसमान में दिखा रहस्यमयी नजा - फोटो : एक्स@iR2D2i

विस्तार

बीती रात दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने ऐसा नजारा देखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रात लगभग 1.30 बजे नोएडा के आसमान में अचानक एक तेज और चमकीली रोशनी दिखाई दी। यह रोशनी देखते ही देखते तेजी से आगे बढ़ने लगी। कई लोगों ने कहा कि यह तो आसमान में ‘आग का गोला’ दौड़ रहा है। लोगों ने इसे उल्का पिंड या टूटते तारे के रूप में बताया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी वायरल हुए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह चमकती चीज आगे बढ़ते हुए कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बिखर रही थी और आसमान में जलती हुई लपटें छोड़ रही थी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष विशेषज्ञों से जब इस घटना के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई उल्का पिंड या टूटता तारा नहीं था। नेहरू तारामंडल के वरिष्ठ इंजीनियर ओपी गुप्ता ने कहा कि आसमान में दिखी यह चमकती चीज उपग्रह का मलबा था। जयपुर तारामंडल से भी इसे देखा गया। नेहरू तारामंडल की प्रेरणा चंद्रा ने भी कहा कि यह घटना उल्कापिंडों की बारिश या टूटते तारे की नहीं थी, बल्कि किसी सैटेलाइट के मलबे की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में दिखी तेज रोशनी
जैसे ही लोगों ने इस अनोखी घटना को देखा, उन्होंने तस्वीरें और वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। रेडिट, X और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर यह तेजी से वायरल हुए। इंस्टाग्राम हैंडल @greaternoidaa और @greaternoidawest.in से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया, जिसे बहुत लोग देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘आग के कई गोले’ एक सीधी लकीर में आगे बढ़ रहे हैं। इस सीन को देखकर लोगों ने लिखा कि अल्फा जेपी ग्रीन स्टेडियम के आस-पास रात 1.30 बजे दुर्लभ उल्का पिंड देखा गया। कैप्शन में बताया गया कि अचानक तेज रोशनी चमकी, जो जलती हुई लकीर की तरह जमीन की ओर गिरती दिखी। लोग कुछ सेकंड के लिए खेल छोड़कर आसमान देखने लगे और माहौल में हलचल मच गई।


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इसे देखने वाले हर किसी ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी। किसी ने लिखा, “ऐसा लगा जैसे आसमान में आग का गोला फट गया हो।” किसी ने कहा, “यह टूटते तारे जैसा नजारा था, जिंदगी में पहली बार ऐसा देखा।” कुछ लोगों ने मजाकिया कमेंट किए, जैसे “मार्वल मूवी का सीन लग रहा है।” कुछ ने हैरानी जताई और पूछा कि क्या यह सच में हुआ। आमतौर पर यह दृश्य तब दिखाई देता है जब अंतरिक्ष का कोई पत्थर या धातु का टुकड़ा पृथ्वी के वायुमंडल में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed