Viral Video: फ्लाइट में अचानक से घुसा कबूतर और खूब मचाया हंगामा, पैसेंजर से लेकर क्रू तक पकड़ने में जुटे
Viral Video: यह घटना उस समय की है जब विमान टेक-ऑफ की तैयारी में था और यात्री अपनी सीटों पर बैठ रहे थे। तभी अचानक एक कबूतर फ्लाइट के केबिन में आ गया और इधर-उधर उड़ने लगा। यात्रियों की नजरें कबूतर पर टिकी रहीं। कुछ तो इस नजारे से हैरान रह गए तो कुछ मुस्कुराते हुए इस पूरे घटना का मजा लेने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना उस समय की है जब विमान टेक-ऑफ की तैयारी में था और यात्री अपनी सीटों पर बैठ रहे थे। तभी अचानक एक कबूतर फ्लाइट के केबिन में आ गया और इधर-उधर उड़ने लगा। यात्रियों की नजरें कबूतर पर टिकी रहीं। कुछ तो इस नजारे से हैरान रह गए तो कुछ मुस्कुराते हुए इस पूरे घटना का मजा लेने लगे। वहीं फ्लाइट अटेंडेंट्स और क्रू मेंबर्स कबूतर को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब तो कबूतर भी फ्लाइट से सफर करने लगे हैं,” तो किसी ने मजाक में कहा, “लगता है इसका टिकट कन्फर्म नहीं था।” काफी मशक्कत और मेहनत के बाद क्रू और ग्राउंड स्टाफ ने मिलकर कबूतर को बाहर निकाला। इसके बाद फ्लाइट को टेक-ऑफ की मंजूरी मिल सकी। राहत की बात यह रही कि यह घटना उड़ान से पहले की है। वरना यह स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती थी।
लोगों को पसंद आया वीडियो
यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। आमतौर पर इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, लेकिन जब भी कुछ इस तरह का होता है, तो इंटरनेट पर तुरंत सुर्खियां बटोर लेता है। यह पूरी घटना न केवल हंसने का विषय बनी, बल्कि फ्लाइट सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई। आखिर एक कबूतर सुरक्षा जांच को पार कर विमान के अंदर तक कैसे पहुंच गया? हालांकि, लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों और स्टोरीज पर जमकर शेयर कर रहे हैं।