{"_id":"6948e1501e41701de40abee6","slug":"a-new-formula-has-emerged-to-combat-the-cold-video-of-a-jacket-that-wraps-like-a-saree-goes-viral-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ठंड से लड़ने आया नया फॉर्मूला! साड़ी की तरह लपेटी जाने वाली जैकेट का वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ठंड से लड़ने आया नया फॉर्मूला! साड़ी की तरह लपेटी जाने वाली जैकेट का वीडियो वायरल
Mon, 22 Dec 2025 12:12 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:12 PM IST
सार
Viral Video: यह जैकेट आम जैकेट जैसी नहीं दिखती। इसका डिजाइन लंबी साड़ी जैसा है, जिसे पहनने के लिए शरीर के चारों ओर कई बार लपेटना पड़ता है।
विज्ञापन
इस अनोखी जैकेट पर लोग हुए फिदा
- फोटो : इंस्टाग्रामdaquicoreacciona
विस्तार
देश के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धुंध, ठंडी हवाएं और गिरता तापमान लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। ऐसे हालात में हर कोई ठंड से बचने के नए और असरदार तरीके खोज रहा है। इसी बीच बाजार और सोशल मीडिया पर एक अनोखी जैकेट चर्चा का विषय बन गई है, जिसे देखकर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह जैकेट दिखने में बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। इसका डिजाइन लंबी साड़ी जैसा बताया जा रहा है। इसे पहनने का तरीका भी आम जैकेट से अलग है। इस जैकेट को सीधे पहनने के बजाय शरीर के चारों ओर कई बार लपेटा जाता है। जैसे साड़ी को घुमा कर पहना जाता है, ठीक उसी तरह इस जैकेट को भी दो या तीन लेयर में लपेटकर जिप बंद किया जाता है। इसके बाद यह पूरी तरह शरीर को ढक लेती है और ठंड से बचाव करती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस अनोखी जैकेट पर लोग हुए फिदा
इस अनोखी जैकेट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को daquicoreacciona नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और 46 हजार से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स इस जैकेट को अलग-अलग तरीके से लपेटकर पहनता है और हर बार यह अलग अंदाज में नजर आती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। कई लोग इस जैकेट के डिजाइन को बेहद क्रिएटिव बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे ठंड से लड़ने का नया हथियार कह रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह जैकेट सिर्फ देखने में ही अलग नहीं है, बल्कि इसकी कई परतें शरीर को अच्छी तरह ढक लेती हैं, जिससे ठंड का असर कम हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि जिन्हें ज्यादा ठंड लगती है, उनके लिए यह जैकेट काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। खासकर बुजुर्गों और उन लोगों के लिए, जो सर्दियों में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। वहीं, कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि यह जैकेट पहनने के बाद ठंड पास भी नहीं फटक पाएगी। हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल भी उठ रहे हैं।