फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was sitting on a dangerous swing suddenly the seat belt opened Video goes viral on Internet

Viral Video: खतरनाक झूले पर बैठा था शख्स, अचानक खुल गई सीट बेल्ट, फिर जो हुआ उसे देख दहल उठेगा दिल

Sat, 12 Apr 2025 12:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें असम के लुमडिंग में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
A man was sitting on a dangerous swing suddenly the seat belt opened Video goes viral on Internet
झूले से गिरा युवक - फोटो : इंस्टाग्राम @thewhatup

विस्तार

आज-कल के युवाओं के बीच बड़े और खतरनाक झूलों पर जाने का ट्रेंड काफी चल रहा है। हर कोई अपनी बहादुरी दिखाने के लिए खतरनाक झूलों पर जाकर वीडियो और रील्स बनाते हैं। ऐसे में मेले की चहल-पहल, रंग-बिरंगे झूले और रोमांच से भरी राइड, ये सब सुनते ही चेहरे पर भले ही मुस्कान आ जाती है। लेकिन कभी-कभी वही मुस्कान एक झटके में चीख में बदल जाती है, जब रोमांच की जगह डर ले लेता है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें असम के लुमडिंग में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि मेले में लगे एक एडवेंचर राइड पर बैठा एक युवक हवा में झूलते-झूलते अचानक नीचे आ गिरा। अब आप हादसे की वजह जानना चाहेंगा तो बता दें कि उसकी सेफ्टी बेल्ट यानी हार्नेस ने धोखा दे दिया। जैसे ही बेल्ट ने साथ छोड़ा युवक सीधे ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरा। पल भर में चीख-पुकार मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। यह हादसा काफी दर्दनाक साबित हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Whatup (@thewhatup)




युवक की बाल-बाल बची जान
जैसे ही युवक झूले से जमीन पर गिरा तो घटना के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद लोग दौड़कर युवक की मदद के लिए पहुंचे। उसे तुरंत लुमडिंग रेलवे अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत में होजाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरू में लगा कि युवक शायद अब जीवित नहीं रहा, लेकिन जांच के बाद सामने आया कि वह जिंदा है, हालांकि उसके शरीर पर गहरी और गंभीर चोटें आई हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस दर्दनाक हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @thewhatup नाम के पेज पर शेयर की गई क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं,और गुस्से से भरे कमेंट्स की भरमार हो गई है। लोग मेले की सुरक्षा में हुई भारी चूक को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान, ये कितना डरावना है। उम्मीद है युवक ठीक हो जाएगा।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “भारत की हर राइड फाइनल डेस्टिनेशन फिल्म का रीमेक लगती है।”

राइड की सुरक्षा है जरूरी
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रोमांच जितना जरूरी है, सुरक्षा उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। अगर समय रहते राइड की सुरक्षा जांच ली जाती, तो शायद ये हादसा टल सकता था। अब ये जरूरी हो गया है कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराने से रोकी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed