Viral Video: गले में फन फैलाए सांप को लटकाकर चलता दिखा शख्स, नाग के बार-बार डसने का भी नहीं हुआ असर
Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजारा सामने आया है, उसे देखकर किसी की भी आंखें खुली रह जाएंगी। दरअसल वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जिसने अपने गले में एक सांप लपेट रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में जब लोग बोर हो जाते हैं या कुछ मनोरंजक देखने का मन करता है, तो सबसे पहले उनका कदम सोशल मीडिया की ओर ही बढ़ता है। फोन में इंटरनेट की सुविधा और तमाम तरह के प्लेटफॉर्म्स ने यह आदत और भी आसान बना दी है। अब लोग कहीं भी हों बस मोबाइल उठाते हैं और तुरंत सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। इसमें उन्हें तरह-तरह के वीडियो, फोटो और मजेदार पोस्ट दिखाई देते हैं। अक्सर इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं और यही वजह है कि वे वायरल हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप जरूर हैरान रह जाएंगै।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो नजारा सामने आया है, उसे देखकर किसी की भी आंखें खुली रह जाएंगी। दरअसल वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जिसने अपने गले में एक सांप लपेट रखा है। पहली नजर में देखने वालों को लग सकता है कि यह सांप मरा हुआ होगा और उसने इसे गले में डाल लिया है। लेकिन जब ध्यान से देखा जाता है तो साफ हो जाता है कि यह सांप जिंदा है और वह आदमी उसे गले में डालकर मजे से घूम रहा है।
बेचारा साँप 🐍 भी सोच रहा होगा ग़लत जगह फँस गया 😂😅 pic.twitter.com/oenHMoazkP
— SOFT DREAMER (@Leo_Mkd83) September 3, 2025
सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था आदमी
अब आप सोच सकते हैं कि आखिर कोई इंसान इतनी हिम्मत कैसे कर सकता है। सांप वैसे ही लोगों में डर पैदा कर देता है, ऊपर से अगर वह जिंदा हो तो डर और भी बढ़ जाता है। लेकिन वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहा है। उसे न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की घबराहट। ऐसा लग रहा है जैसे यह सब उसके लिए बहुत आसान और आम बात हो। सोशल मीडिया पर कई लोग यह भी कह रहे हैं कि शायद वह व्यक्ति नशे में होगा। क्योंकि नशे की हालत में इंसान को डर का अहसास कम हो जाता है और वह खतरों को भी हल्के में ले लेता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Leo_Mkd83 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया – "बेचारा सांप भी सोच रहा होगा, गलत जगह फंस गया।" इस मजेदार कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। लोगों की कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "क्या पता इस आदमी ने सांप को भी चखा दिया हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डर के आगे जीत है।" वहीं, तीसरे यूजर ने कहा, "यह शख्स नशेड़ी लगता है, तभी तो सांप जैसे खतरनाक और जहरीले जीव से भी डर नहीं रहा।"