Ajab Gajab: खतरनाक कोबरा को आंखों से काबू करता दिखा शख्स, वीडियो देख तीन दिन तक करेंगे चर्चा
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खतरनाक सांप को आंखों से काबू करता दिख रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: कोबरा एक ऐसा सांप है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। इसका फन फैलाकर खड़ा होना और तेज फुंफकार किसी को भी भयभीत कर सकता है। जहरीले सांपों में कोबरा को सबसे खतरनाक माना जाता है, और इसे देखकर अच्छे-अच्छे साहसी लोग भी सहम जाते हैं। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स खतरनाक कोबरा सांप के साथ ऐसा करतब करते दिख रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक शख्स विशालकाय कोबरा के सामने बैठा हुआ है। पहले तो कोबरा आक्रामक नजर आता है और अपने फन को फैलाकर हमले की मुद्रा में दिखाई देता है। मगर यह शख्स हिम्मत से काम लेता है और वह बड़े धैर्य के साथ सांप के करीब जाता है और उसके सिर पर सहलाने लगता है। कुछ ही पलों में कोबरा का गुस्सा शांत हो जाता है, और वह धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है। इसके बाद जो होता है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। शख्स बड़े आराम से कोबरा के सिर पर अपना हाथ रख देता है, और सांप बिलकुल शांत रहता है।
वीडियो का सबसे रोमांचक पल तब आता है, जब यह शख्स अपने सिर को कोबरा के फन पर रख देता है। इस दौरान कोबरा बिल्कुल स्थिर और शांत रहता है, मानो वह भी इस शख्स के साहस को सलाम कर रहा हो। इस दृश्य को देखकर दर्शकों की सांसें थम जाती है। यह नजारा इतना असाधारण है कि इसे देखने वालों के लिए विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि कोई इंसान कैसे इतने खतरनाक सांप के साथ ऐसा व्यवहार कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंची महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा- शादी के मंडप से भागकर आई है
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को तेजी से शेयर भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस शख्स की बहादुरी की तारीफ की, तो कुछ ने इसे खतरनाक और जोखिम भरा कदम बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'यह इंसान तो बहुत साहसी है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा की, 'यह वीडियो देखकर 15 सेकेंड के लिए मेरी सांस ही रूक गई थी।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @panjipetualang_real नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 7 करोड़ 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 40 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 15 अगस्त और आजादी को लेकर सुनाई ऐसी कहानी, वीडियो देखकर पीट लेंगे माथा