फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video aniruddhacharya viral video on 15 august independence day story News in Hindi

Viral Video: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 15 अगस्त और आजादी को लेकर सुनाई ऐसी कहानी, वीडियो देखकर पीट लेंगे माथा

Sat, 05 Apr 2025 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत की आजादी को लेकर एक कहानी सुनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Viral Video aniruddhacharya viral video on 15 august independence day story News in Hindi
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 15 अगस्त और आजादी को लेकर सुनाई ऐसी कहानी - फोटो : X@Minakshisingh47

विस्तार

Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भारत की आजादी को लेकर एक कहानी सुनाते दिख रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य महाराज के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। इसे लाखों बार देखा चुका है और इसकी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या कहा?

अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने भक्तों को एक कथा सुना रहे हैं। भारत 15 अगस्त को ही क्यों आजाद हुआ? उन्होंने कहा कि एक बार समुद्र किनारे चिड़िया ने अंडा दिया। लहर आई, अंडा बह गया। फिर गरुड़ जी आए, उन्हें पता चला, वो अगस्त जी से मिले और बोले समुद्र में राक्षस छिपे हैं, आप इसे सोख लो। अगस्त जी ने समुद्र पी लिया। जब अंग्रेजों को खबर लगी कि एक अगस्त ने सागर सोख लिया, तो 15 अगस्त क्या करेगा? यह सोचकर वो डर गए और भाग निकले। इसलिए भारत आजाद हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो ने सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्स पर @Minakshisingh47 नाम के हैंडल से अनिरुद्धाचार्य महाराज की कहानी वाले वीडियो को क्रिएटिव तरीके से मीम बनाकर शेयर किया गया है। इसका कैप्शन है- भारत 15 अगस्त को ही क्यों आजाद हुआ, जानिए दिव्य ज्ञान। इस वीडियो पर मजाकिया लहजे में लिखा है कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया। 


Earthquake: तीन लाख लोगों की मौत और भयानक तबाही की आशंका, इस देश की सरकार ने दी महाभूकंप और सुनामी की चेतावनी

अब इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त को आजाद क्यों हुआ ये वाला इतिहास तो मैंने पहली बार सुना है। एक शक्स ने लिखा है, वाह, ये तो कमाल का रहस्य है! क्या 15 अगस्त को कोई खास ग्रहों की चाल थी, जो आजादी के लिए चुनी गई?

Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही, खौफ में दुनिया

इससे पहले भी अनिरुद्धाचार्य महाराज सुर्खियों में रह चुके हैं। पहले भी  मजाकिया और अनोखे लॉजिक के लिए उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनकी हाजिरजवाबी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। उनका यह वीडियो खूब चर्चा में है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed