{"_id":"68032ccf9ac66d62570a76bf","slug":"a-man-was-loading-coal-illegally-challenged-the-mla-in-pushpa-style-video-goes-viral-on-internet-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अवैध रूप से कोयला लोड कर रहा था शख्स, पुष्पा स्टाइल में विधायक को दी चुनौती, कहा- पकड़ना आपका काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अवैध रूप से कोयला लोड कर रहा था शख्स, पुष्पा स्टाइल में विधायक को दी चुनौती, कहा- पकड़ना आपका काम
Sat, 19 Apr 2025 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:26 AM IST
सार
Open Challenge Video Viral: तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है
विज्ञापन
शख्स ने विधायक जी को ही दे डाली धमकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @the___loki64
विस्तार
सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन कई ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी हंसी छूट जाती है। यह वीडियो गंभीर होने के साथ-साथ इतनी मनोरंजक होती है कि लोग उसे शेयर किए बगैर नहीं रह पाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम झारखंड के डुमरी क्षेत्र के विधायक जयराम महतो को चुनौती देते हुए नजर आता है। आइए जानते हैं कि क्या मामला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में युवक एक कोयले की खदान के अंदर खड़ा है, जहां एक लोडर ट्रक में कोयला भरते हुए साफ दिख रहा है। कैमरे की ओर देखकर वह कहता है, “जयराम महतो जी ने कहा था कि जो भी कोयला लोड होते समय जानकारी देगा और लोकेशन बताएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। तो लीजिए भैया, हम लोग झरिया, धनबाद से कोयला लोड कर रहे हैं। बाकी लोकेशन बाद में भेजेंगे। पकड़ना आपका काम है, भागना हमारा।”
विज्ञापन
युवक ने विधायक जी को ही दे डाली चुनौती
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग फिल्मी किरदार पुष्पा राज को याद कर रहे हैं, जो कानून को धता बताते हुए चंदन की तस्करी करता था। ठीक उसी अंदाज में इस वीडियो का युवक भी बेखौफ तरीके से कोयले की तस्करी करता दिख रहा है और साथ ही साथ पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सीधी चुनौती भी दे रहा है।
सुरक्षा बलों को दे दी चुनौती
जिस शख्स को यह युवक टारगेट कर रहा है, वह झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम पार्टी के विधायक जयराम महतो हैं। वीडियो में युवक का आत्मविश्वास इस ओर इशारा करता है कि उसकी चुनौती सिर्फ एक विधायक तक सीमित नहीं, बल्कि यह पुलिस और सीआईएसएफ जैसे सुरक्षा बलों को भी निशाना बना रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा युवक कोयले की तस्करी करते हुए पकड़ा गया या नहीं। यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम हैंडल @the___loki64 पर साझा किया गया था और इसके बाद यह तेजी से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया।
यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, आप तो रियल पुष्पा हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में, स्वैग होना चाहिए तो ऐसा ही होना चाहिए।" एक और यूजर ने लिखा, "भाई सच में आपका जवाब नहीं। आपने तो सबको ही धमका दिया है।"

View this post on Instagram