फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was becoming a hero by lying on the bonnet of a fast car Mumbai Police took action Video goes viral

Viral Video: तेज कार के बोनट पर लेटकर हीरो बन रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन और किया यह काम

Mon, 09 Jun 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

Viral Video: यह वाकया मुंबई के बांद्रा इलाके का बताया गया है। देर रात रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक शख्स तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के बोनट पर लेटा दिख रहा है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी और मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
A man was becoming a hero by lying on the bonnet of a fast car Mumbai Police took action Video goes viral
कार के डोनट पर स्टंट कर रहे थे लड़के - फोटो : एक्स@bandrabuzz

विस्तार

चार पहियों वाली गाड़ियां सफर के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें स्टंट का जरिया बना लेते हैं। महाराष्ट्र से सामने आई एक घटना ने फिर से यह दिखा दिया कि रील्स और वायरल वीडियो के चक्कर में लोग अपनी सुरक्षा को कितनी आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक चलती कार के बोनट पर लेटा हुआ नजर आता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वाकया मुंबई के बांद्रा इलाके का बताया गया है। देर रात रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में एक शख्स तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के बोनट पर लेटा दिख रहा है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी और मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। मुंबई पुलिस ने भी कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि युवक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है। महज चार सेकंड के इस वीडियो में कार तेज रफ्तार से चल रही है और शख्स बिना किसी चिंता के बोनट पर लेटा है। हालांकि फुटेज में न तो गाड़ी का नंबर साफ नजर आता है और न ही युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इसके बावजूद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने किया पुलिस को टैग
@bandrabuzz नाम के एक X हैंडल ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 7 जून को रात करीब 12:27 बजे कार्टर रोड पर यह खतरनाक स्टंट देखा गया। उन्होंने लिखा कि इस तरह की लापरवाही से गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा हो सकते हैं और यह ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग करता है। इसके बाद उसी यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए अनुरोध किया कि ऐसे खतरनाक व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की जाए, इससे पहले कि यह किसी बड़े हादसे की वजह बन जाए।


वीडियो देख भड़के यूजर्स
मुंबई पुलिस ने इस ट्वीट के जवाब में बताया कि उन्होंने खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी आगे आकर जानकारी दी कि बांद्रा ट्रैफिक डिवीजन को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। इस स्टंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि कार्टर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह सब कैद हो गया होगा, जिससे युवक की पहचान की जा सके।  वीडियो देख लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा इस पूरी घटना ने यह साबित कर दिया है कि कुछ लोगों के लिए स्टंट और वायरल होने की चाह इतनी ज्यादा है कि वे अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से अब इस पर कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed