फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man took the birthday cake near his mouth to cut it then suddenly there was an explosion Video Viral

Viral Video: बर्थडे केक काटने के लिए मुंह के पास ले गया शख्स, तभी अचानक से हो गया धमाका, वीडियो वायरल

Thu, 14 Aug 2025 06:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक अपने दोस्तों के बीच बैठा है और केक काटने की तैयारी कर रहा है। सभी लोग खुश हैं और माहौल पूरी तरह मस्ती से भरा है। युवक जैसे ही केक को अपने चेहरे के पास लाता है, तभी जोरदार धमाका हो जाता है।

विज्ञापन
A man took the birthday cake near his mouth to cut it then suddenly there was an explosion Video Viral
चेहरे के पास ले जाते ही बर्थडे केक में हो गया धमाका - फोटो : इंस्टाग्राम @foxnews

विस्तार

जन्मदिन का दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर केक काटते हैं, मस्ती करते हैं और खूब हंसी-खुशी के पल बिताते हैं। लेकिन सोचिए अगर इसी केक काटने के दौरान कुछ ऐसा हो जाए जिससे माहौल अचानक डर और हैरानी में बदल जाए तो क्या होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक अपने दोस्तों के बीच बैठा है और केक काटने की तैयारी कर रहा है। सभी लोग खुश हैं और माहौल पूरी तरह मस्ती से भरा है। युवक जैसे ही केक को अपने चेहरे के पास लाता है, तभी जोरदार धमाका हो जाता है। धमाके के साथ ही केक के टुकड़े चारों ओर बिखर जाते हैं। यह नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Fox News (@foxnews)

विज्ञापन
विज्ञापन



बर्थडे केक में हुआ धमाका
धमाके के बाद बर्थडे बॉय पहले अपनी आंखों को मलते हुए इधर-उधर देखने लगता है। ऐसा लग रहा था मानो वह समझ ही नहीं पा रहा कि अचानक क्या हो गया। कुछ ही सेकंड बाद वह डर के मारे अपने घर के पास बने स्विमिंग पूल में कूद जाता है। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बैकग्राउंड में मौजूद लोगों की हंसी भी सुनाई देती है। इसी से कई लोगों का मानना है कि यह दोस्तों की पहले से प्लान की हुई शरारत थी। शायद उन्होंने केक में कुछ ऐसा लगाया था, जिससे धमाका हो सके और यह मजाकिया सरप्राइज बन जाए। हालांकि, जिस तरह से बर्थडे बॉय ने रिएक्ट किया, वह वाकई में देखने लायक था। उसका डर, हैरानी और घबराहट। सब कुछ साफ नजर आ रहा था।

लोगों के बीच खूब वायरल हुआ वायरल
नेटीजंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहद मजेदार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह दोस्तों के बीच की मजेदार याद बन जाएगी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की शरारत खतरनाक भी हो सकती है और इससे चोट लगने का खतरा रहता है। कुछ सेकंड का यह वीडियो न्यूजफ्लेयर ने रॉयटर्स कनेक्ट के जरिए साझा किया था। वीडियो के सामने आने के बाद यह इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed