फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A lizard came out of tandoori of a dhaba in Kanpur customer vomited and was in a bad condition Video Viral

Viral Video: कानपुर के एक ढाबे की तंदूरी में से निकली छिपकली, ग्राहक का उल्टी कर के हुआ बुरा हाल, लगा ताला

Wed, 13 Aug 2025 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Aug 2025 01:25 PM IST
सार

Viral Video: जानकारी के अनुसार कुछ युवक दोपहर का खाना खाने के लिए इस ढाबे पर पहुंचे थे। जब टेबल पर खाना परोसा गया तो एक ग्राहक ने रोटी तोड़ी और उसमें लिपटी हुई छिपकली देखकर हैरान रह गया।

विज्ञापन
A lizard came out of tandoori of a dhaba in Kanpur customer vomited and was in a bad condition Video Viral
तंदुरी में से निकली छिपकली - फोटो : इंस्टाग्राम @ merak_anpur's profile picture merak_anpur

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में एक ढाबे पर हुई घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मामला भवानीपुर जीटी रोड पर स्थित बाजपेई ढाबे का है, जहां एक ग्राहक को तंदूरी रोटी में छिपकली मिलने से हंगामा मच गया। इस घटना ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि इंटरनेट पर भी गुस्से की लहर दौड़ा दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार कुछ युवक दोपहर का खाना खाने के लिए इस ढाबे पर पहुंचे थे। जब टेबल पर खाना परोसा गया तो एक ग्राहक ने रोटी तोड़ी और उसमें लिपटी हुई छिपकली देखकर हैरान रह गया। यह नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए और वह तुरंत उल्टी करने लगा। आसपास बैठे अन्य ग्राहक भी डर और गुस्से से भर गए। कुछ लोग ढाबे के मालिक से बहस करने लगे और वहीं हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by मेरा कानपुर (@merak_anpur)

विज्ञापन
विज्ञापन



तंदुरी में से निकली छिपकली
ढाबे के संचालक ने तुरंत सभी से माफी मांगी और ग्राहकों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन तब तक वहां मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोग कमेंट करके अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे और कई यूजर्स ने बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी। वीडियो वायरल होने के बाद ढाबे पर भीड़ जुटने लगी। लोग ढाबे की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे। स्थिति बिगड़ने लगी तो मामला खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंच गया। विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ढाबे की जांच की।


रसोई की हालत भी थी बेहद खराब
जांच में सामने आया कि ढाबे की रसोई की हालत बेहद खराब थी। वहां जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी, बर्तनों पर मोटी मैल जमी थी और रसोई से बदबू आ रही थी। यह देखकर टीम ने तुरंत ढाबे को बंद करने का आदेश दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक ढाबे की पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती और खाने की क्वालिटी के मानकों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा। साथ ही ढाबे के मालिक को चेतावनी दी गई कि आगे से साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोग लगातार बाहर का खाना खाने से पहले जांच-पड़ताल करने की सलाह दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि हमें रेस्टोरेंट या ढाबे में जाने से पहले उसकी सफाई और रसोई की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। कुल मिलाकर यह मामला साफ-सफाई और स्वच्छ भोजन की अहमियत को एक बार फिर सामने लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed