फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A group of lions caught a crocodile, held it in their mouth and tore it into pieces, video goes viral

Viral Video: शेरों के झुंड ने मगरमच्छ को दबोचा, मुंह में पकड़कर ऐसा नोचा कि उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो वायरल

Tue, 26 Aug 2025 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक मगरमच्छ किसी वजह से पानी से बाहर जमीन पर आ गया था। आमतौर पर मगरमच्छ पानी में बेहद ताकतवर शिकारी माना जाता है, लेकिन जमीन पर उसकी रफ्तार और ताकत उतनी असरदार नहीं होती।

विज्ञापन
A group of lions caught a crocodile, held it in their mouth and tore it into pieces, video goes viral
शेर ने मगरमच्छों के उड़ाए परखच्चे - फोटो : एक्स

विस्तार

शेर को हमेशा से जंगल का राजा कहा जाता है। उसकी ताकत, रफ्तार और चालाकी इतनी जबरदस्त होती है कि वह पूरे जंगल पर अपना दबदबा बनाए रखता है। खास बात यह है कि शेर अक्सर झुंड में शिकार करते हैं। जब शेरों का झुंड किसी शिकार पर टूट पड़ता है तो जंगल के बाकी जानवरों की सांसें थम जाती हैं। उनकी शिकार करने की रणनीति इतनी मजबूत होती है कि सामने वाला जानवर चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो बच नहीं पाता। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रूगर नेशनल पार्क से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है क्योंकि इसमें शेरों और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त जंग दिखाई गई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक मगरमच्छ किसी वजह से पानी से बाहर जमीन पर आ गया था। आमतौर पर मगरमच्छ पानी में बेहद ताकतवर शिकारी माना जाता है, लेकिन जमीन पर उसकी रफ्तार और ताकत उतनी असरदार नहीं होती। जैसे ही वह जमीन पर आता है, तभी एक शेर की नजर उस पर पड़ जाती है। शेर धीरे-धीरे मगरमच्छ के पास पहुंचता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। मगरमच्छ भी हार मानने वाला नहीं था। उसने शेर पर पलटवार किया और अपने दांतों से हमला करने की कोशिश की। यह देख शेर थोड़ी देर के लिए पीछे हट जाता है।
विज्ञापन


शेर का झुंड मगरमच्छ को घेर लेते हैं
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उसी वक्त वहां और शेर आ जाते हैं। धीरे-धीरे पूरा झुंड उस मगरमच्छ को चारों ओर से घेर लेता है। पानी में जिसे सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, वही मगरमच्छ जमीन पर पूरी तरह असहाय नजर आने लगता है। वह अपनी पूरी ताकत से मुकाबला करता है, लेकिन एक-एक कर कई शेर उस पर हमला करते हैं। शुरुआत में मगरमच्छ पूरी कोशिश करता है खुद को बचाने की, लेकिन शेरों की संख्या और उनकी ताकत के आगे उसका बचना मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे यह जंग बढ़ती है, मगरमच्छ थकने लगता है। आखिरकार शेरों के लगातार हमलों के आगे उसकी ताकत जवाब दे देती है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि शेर उसे बुरी तरह नोंच डालते हैं और उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। यह मंजर इतना खौफनाक था कि वीडियो देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो डायलन पोंस नाम के व्यक्ति ने क्रूगर नेशनल पार्क में रिकॉर्ड किया था और बाद में इसे YouTube चैनल @Latest Sightings पर अपलोड किया गया। कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग मगरमच्छ के लिए सहानुभूति जता रहे थे, वहीं कई लोग शेरों की ताकत और उनके तालमेल की तारीफ कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा, “शेरों का इस तरह एकजुट होकर हमला करना वाकई हैरान कर देने वाला है।” दूसरे ने कहा, “आज मगरमच्छ ने वही डर महसूस किया होगा, जो वाइल्डबिस्ट झुंड में नदी पार करते वक्त महसूस करते हैं।” वहीं कुछ लोगों का मानना था कि अगर मगरमच्छ पानी से बाहर न आता तो शायद उसका यह अंजाम न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed