फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A girl was making a reel on a moving train she went near the door and her foot slipped Video goes Viral

Viral Video: चलती ट्रेन पर रील बनवा रही थी लड़की, दरवाजे के पास गई और वैसे ही फिसला पैर, फिर जो हुआ...

Tue, 09 Sep 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

Viral Video: इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है। लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है और बॉलीवुड फिल्म विवाह के गाने “हमारी शादी में” पर एक्टिंग करती हुई रील बना रही है।

विज्ञापन
A girl was making a reel on a moving train she went near the door and her foot slipped Video goes Viral
चलती ट्रेन से रील बनवा रही थी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @rk_trollls

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे बच्चे हों, बड़े हों या बुज़ुर्ग, लगभग हर कोई फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी साइट्स का इस्तेमाल करता है। इसमें सबसे ज्यादा चलन जिस चीज का है, वो है रील्स बनाना। आजकल लोग रील बनाकर फेमस होना चाहते हैं। मजे के लिए रील बनाना तो सही है, लेकिन कई लोग इसमें हद से ज्यादा एक्साइटमेंट दिखा देते हैं। उन्हें इस बात की परवाह तक नहीं रहती कि जिस जगह पर वो रील बना रहे हैं, वो उनके लिए खतरनाक भी हो सकती है। कोई पहाड़ों की ऊंची चट्टानों पर खड़ा होकर रील बनाता है तो कोई चलती बाइक पर स्टंट करता है। कुछ लोग तो ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर एक्टिंग करते हैं। इन सब चीजों में जरा सी चूक भी उनकी जान ले सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है। लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है और बॉलीवुड फिल्म विवाह के गाने “हमारी शादी में” पर एक्टिंग करती हुई रील बना रही है। वीडियो देखकर साफ लगता है कि लड़की को खतरे का जरा भी अंदाजा नहीं है। वो दरवाजे पर खड़े होकर इतनी आसानी से डांस और एक्सप्रेशन दे रही है जैसे मानो वो अपने घर के कमरे में खड़ी हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rohit 😍 (@rk_trollls)

विज्ञापन
विज्ञापन



चलती ट्रेन पर रील बना रही थी लड़की
लेकिन जैसे ही वो एक्ट कर रही होती है, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। हालांकि उसी पल उसने ट्रेन के दरवाजे के हैंडल को पकड़ लिया, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर दरवाजे से थोड़ा भी तेज झटका लगता तो वो ट्रेन से नीचे गिर सकती थी और उसकी जान भी जा सकती थी। ये वीडियो लोगों के लिए चेतावनी की तरह है कि सिर्फ कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए जिंदगी से खिलवाड़ करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर rk_trollls नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 43 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया था। यानी इतने सारे लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और उस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर आए कमेंट्स भी काफी अजीब और मजेदार हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “यमराज ने भी सीरियस ले लिया।” दूसरे ने कमेंट किया, “मिलन की कुछ ज्यादा ही जल्दी है।” वहीं किसी ने लिखा, “यमराज मिलन।” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “अभी चली गई होती ऊपर।” इसके अलावा कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी डालकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed