फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A female journalist was criticizing Israel then there was a sound of explosion Video goes Viral on Internet

Viral Video: इजरायल की तीखी आलोचना कर रही थी महिला पत्रकार, तभी आई धमाके की आवाज और पल भर में सब गायब

Tue, 17 Jun 2025 03:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

Viral Video: हमला उस समय हुआ जब ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क IRIB का एक न्यूज बुलेटिन लाइव चल रहा था। स्टूडियो में एक महिला एंकर सहर इमामी समाचार पढ़ रही थीं। अचानक एक तेज धमाका हुआ। 

विज्ञापन
A female journalist was criticizing Israel then there was a sound of explosion Video goes Viral on Internet
न्यूज चैनल पर हुआ बम धमाका - फोटो : एक्स@jimmyjvyas

विस्तार

ईरान और इजरायल के बीच जारी टकराव दिनों-दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार मिसाइलों की बौछार हो रही है। न तो आम नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है और न ही मासूम बच्चों की जान की परवाह की जा रही है। इसी तनाव के माहौल में सोमवार को इजरायल ने ईरान के एक प्रमुख सरकारी टीवी चैनल पर बड़ा हवाई हमला कर दिया। बम धमाका सुनते ही चैनल की एंकर भी तुरंत वहां से जान बचाकर भागी। यह सब लाइव टीवी में रिकॉर्ड हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हमला उस समय हुआ जब ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क IRIB का एक न्यूज बुलेटिन लाइव चल रहा था। स्टूडियो में एक महिला एंकर सहर इमामी समाचार पढ़ रही थीं। अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिससे स्टूडियो की बिजली चली गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। धमाके की आवाज के साथ स्टूडियो में अफरातफरी फैल गई। एंकर भी जान बचाकर तेजी से भाग निकली।
विज्ञापन


https://x.com/jimmyjvyas/status/1934631138703577219

धमाके से हिला स्टूडियो
कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सहर इमामी लाइव प्रसारण में इजरायल की तीखी आलोचना कर रही थीं, तभी स्टूडियो में धमाका होता है। इस धमाके से कैमरा हिलने लगता है, स्टूडियो का सामान गिरने लगता है और कुछ सेकंड्स के अंदर ही एंकर वहां से बाहर चली जाती हैं। सूत्रों के अनुसार विस्फोट के बाद टीवी चैनल की बिल्डिंग में आग लग गई थी। हालांकि, हालात संभलने के बाद चैनल ने जल्द ही अपना प्रसारण फिर से शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि वही एंकर, सहर इमामी, दोबारा स्टूडियो लौटीं और खबर पढ़ना जारी रखा। यह देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की एंकर की हिम्मत की तारीफ
इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो ‘@gharkekalesh’ नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हर कोई इस बात से हैरान है कि सहर इमामी जैसी स्थिति में भी कितनी बहादुरी से पेश आईं। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि युद्ध और टकराव का सबसे बड़ा असर आम लोगों और प्रेस जैसे स्वतंत्र संस्थानों पर पड़ता है। बावजूद इसके पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे लोग मिसाल कायम कर जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed