फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A crazy person performed such a stunt in a moving train after seeing what happened next you will be shocked

Viral Video: चलती ट्रेन में सिरफिरे ने लटककर दिखाया खतरनाक स्टंट, फिर जो हुआ देखकर घूम जाएगा दिमाग

Mon, 11 Aug 2025 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 11 Aug 2025 07:46 PM IST
सार

Train stunt video viral: इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के गेट पर लटककर स्टंट कर रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा रहा है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
 

विज्ञापन
A crazy person performed such a stunt in a moving train after seeing what happened next you will be shocked
ट्रेन में लटककर स्टंट करता शख्स - फोटो : X/@Rawat_1199

विस्तार

Accident While Doing Stunts in Train: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खडे हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन में बेहद खतरनाक तरीके से ट्रेन के दो बोगियों के बीच में लटक कर बाहर देख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स दो डिब्बों के बीच की जगह पर खड़ा है और सिर्फ एक हाथ से ट्रेन को पकड़े हुए है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में, यह युवा चलती ट्रेन के बाहर लटका हुआ है। वह एक हाथ से ट्रेन को पकड़े हुए है, जबकि दूसरे हाथ को हवा में लहरा रहा है। स्टंट के दौरान, वह आसपास देखता है और जोश में 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाता है। यह देखकर लगता है कि वह अपनी बहादुरी का प्रदर्शन कर रहा है और इसे रिकॉर्ड करवा रहा है। लेकिन, चंद सेकंड में ही उसका यह स्टंट एक भयानक हादसे में बदल जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो में अचानक दिखता है कि ट्रेन के पास से गुजर रहे एक बिजली के खंभे (पोल) से उसका चेहरा जोरदार तरीके से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका चेहरा तुरंत मुड़ जाता है और वह पीछे हट जाता है। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होती, तो यह एक जानलेवा हादसा हो सकता था। इस हादसे के बाद, उसका यह खतरनाक स्टंट तुरंत बंद हो जाता है और वह बुरी तरह से डर जाता है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ममतामयी चिड़िया ने अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर से लिया 'पंगा', दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस शख्स की लापरवाही की कड़ी निंदा कर रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'अच्छा हुआ सर पर नहीं लगा नहीं तो इसकी जान भी जा सकती थी'। वहीं दूसरे यूजर लिखा कि- 'लोगों को ऐसे स्टंट नहीं करनी चाहिए'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rawat_1199 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: जिंदा झींगा खाने जा रही थी लड़की, तभी जीव ने पलटकर ले लिया बदला, दर्द के मारे चीखी चिल्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed