फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boy was trying to become a hero by doing stunts in front of his friends father came and slapped him hard

Viral Video: दोस्तों के सामने स्टंट कर हीरो बन रहा था लड़का, तभी आ गए पिता और जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

Fri, 03 Oct 2025 01:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 01:19 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत होती है एक लड़के से जो बड़ी चालाकी से अपने पिता की मोटरसाइकिल निकाल लाता है। शायद उसके मन में यह ख्याल रहा होगा कि दोस्तों के बीच अगर उसने स्टंट दिखाया तो सब उसे हीरो समझेंगे।

विज्ञापन
A boy was trying to become a hero by doing stunts in front of his friends father came and slapped him hard
पिता के सामने स्टंट कर रहा था लड़का - फोटो : एक्स@mktyaggi

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब और मजेदार वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। कभी कोई बच्चा अपनी शरारतों से हंसा देता है तो कभी किसी की गलती देखने वालों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देती है। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक लड़का अपने दोस्तों के सामने हीरो बनने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही उसके पिता की एंट्री होती है। पूरा माहौल बदल जाता है। वीडियो इतना मजेदार है कि जिसे भी देखता है, उसकी हंसी रुक ही नहीं पाती। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक लड़के से जो बड़ी चालाकी से अपने पिता की मोटरसाइकिल निकाल लाता है। शायद उसके मन में यह ख्याल रहा होगा कि दोस्तों के बीच अगर उसने स्टंट दिखाया तो सब उसे हीरो समझेंगे। लड़का बाइक लेकर अपने दोस्तों के बीच पहुंचता है और धीरे-धीरे गोल-गोल चक्कर लगाने लगता है। उसके दोस्त उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं और उसके हौसले को बढ़ाने के लिए तालियां बजाते हैं। माहौल ऐसा बन जाता है जैसे कोई बड़ा स्टंट शो चल रहा हो।
विज्ञापन




लड़का पिता के सामने कर रहा था स्टंट
लड़का पूरी तरह से दोस्तों के सामने हीरो बनने के मूड में होता है। वह मोटरसाइकिल को घुमा-घुमाकर ऐसा दिखाता है मानो किसी फिल्म का सीन हो। दोस्तों को भी मजा आता है और वे उसकी हौसला अफजाई करते हैं। लेकिन तभी इस वीडियो में ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे देखकर सब हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। अचानक सामने से एक शख्स गुस्से में आता दिखता है। पहले तो देखने वाले समझ नहीं पाते कि यह कौन है, लेकिन कुछ सेकंड में साफ हो जाता है कि वह लड़के का पिता है।

पिता ने सिखा दिया सबक
जैसे ही लड़के की नजर अपने पिता पर पड़ती है, उसका पूरा आत्मविश्वास गायब हो जाता है। अभी तक जो चेहरे पर मुस्कान थी, वह एक झटके में डर में बदल जाती है। लड़का मोटरसाइकिल संभालने की कोशिश करता है, लेकिन पिता का गुस्सा देखकर उसकी हालत खराब हो जाती है। पिता बेटे को मोटरसाइकिल पर देखकर आग बबूला हो उठते हैं।

पिता ने लड़के को मारा थप्पड़
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गुस्से से लाल-पीले पिता सीधे अपने बेटे की तरफ बढ़ते हैं और बिना देर किए उसे एक जोरदार थप्पड़ मारते हैं। अभी तक लड़का मोटरसाइकिल को गोल-गोल घुमा रहा था, लेकिन अब दृश्य पलट जाता है। पिता बेटे को पकड़कर उसी तरह गोल-गोल घुमाने लगते हैं जैसे लड़का बाइक को घुमा रहा था। यह नजारा इतना मजेदार होता है कि लड़के के दोस्त जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed