फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boy disguised as a delivery boy arrived to celebrate his girlfriends birthday Video goes Viral

Viral Video: डिलीवरी बॉय बनकर गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंचा लड़का, जैसे ही पहुंचा घर फिर आगे जो हुआ...

Tue, 11 Nov 2025 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Nov 2025 12:05 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़का एक असली डिलीवरी एजेंट से रिक्वेस्ट कर रहा है। वह कहता है, “भाई बस थोड़ी देर के लिए अपनी टी-शर्ट, बाइक और हेलमेट दे दो एक काम करना है।”

विज्ञापन
A boy disguised as a delivery boy arrived to celebrate his girlfriends birthday Video goes Viral
डिलीवरी बॉय बनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का - फोटो : इंस्टाग्रामchalte_phirte098

विस्तार

कहते हैं प्यार इंसान से वो सब करवा देता है, जो उसने कभी सोचा भी नहीं होता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का परफेक्ट उदाहरण है। इसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ करता है कि देखकर आप भी कहेंगे, “भाई सच्चा आशिक तो इसे ही कहते हैं।” दरअसल इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए खुद को डिलीवरी बॉय बना लिया और हेलमेट पहनकर सीधा उसके घर पहुंच गया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि लड़का एक असली डिलीवरी एजेंट से रिक्वेस्ट कर रहा है। वह कहता है, “भाई बस थोड़ी देर के लिए अपनी टी-शर्ट, बाइक और हेलमेट दे दो एक काम करना है।” डिलीवरी बॉय भी शायद उसकी कहानी समझ गया था, इसलिए तुरंत तैयार हो गया। फिर क्या था, लड़के ने झटपट कपड़े बदले, हेलमेट लगाया और पहुंच गया अपनी गर्लफ्रेंड की सोसायटी में।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aarav mavi (@chalte_phirte098)

विज्ञापन
विज्ञापन



डिलीवरी बॉय बनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा लड़का
वीडियो देखकर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता। लड़का जब अपनी गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर पहुंचता है तो लड़की पहले तो थोड़ी हैरान रह जाती है। चेहरे पर उस समय का एक्सप्रेशन देखने लायक होता है। थोड़ा गुस्सा, थोड़ा सरप्राइज और ढेर सारा प्यार! फिर लड़की मुस्कुराते हुए पूछती है, “पागल हो क्या?” इसके बाद लड़का बैग से केक निकालता है, मोमबत्तियां जलाता है और गर्लफ्रेंड से केक कटवाता है। दोनों केक काटने के बाद एक-दूसरे को खिलाते हैं, थोड़ा रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं और फिर चुपचाप वहां से निकल जाते हैं, ताकि किसी को शक न हो।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह प्यारा और थोड़ा फिल्मी सा वीडियो इंस्टाग्राम पर आरव मावी (@chalte_phirte098) ने पोस्ट किया है। महज दो दिन में इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज, 32 लाख से अधिक लाइक्स और 31 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।  लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार हैं। किसी ने लिखा, “भाई अब तो गर्लफ्रेंड के घरवालों तक वीडियो पहुंच गया होगा।” वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, “जिससे बचना था। अब वही वीडियो देखेंगे।” कई यूजर्स ने लड़के की क्रिएटिविटी और हिम्मत की तारीफ की। किसी ने लिखा, “प्यार सच में अंधा होता है” तो किसी ने कहा, “अब ये वीडियो देखकर आधे लड़के तो इसी प्लान पर लग जाएंगे।” कुल मिलाकर इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed