फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A black snake was having fun when a cat suddenly blocked its way Video goes Viral on Internet

Viral Video: मौज में जा रहा था काला सांप तभी बिल्ली ने अचानक रोका रास्ता, फिर हुआ ऐसा खेल कि दंग रह गए लोग

Fri, 22 Aug 2025 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Aug 2025 05:18 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि बिल्ली आराम से रास्ते से गुजर रही होती है। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ती है। बिल्ली कुछ देर रुकती है, उसे ध्यान से देखती है और फिर जिज्ञासा में अपने पंजे से हल्का-सा छेड़ देती है।

विज्ञापन
A black snake was having fun when a cat suddenly blocked its way Video goes Viral on Internet
सांप से लड़ते हुए बिल्ली का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स- @WrldOFNature

विस्तार

बिल्लियों की चालाकी और फुर्ती के किस्से तो आपने अक्सर सुने होंगे। छोटी-सी क्यूट सी दिखने वाली कैट्स जब खेलती हैं तो देखने वाले हंसते रह जाते हैं, लेकिन जब वो अपने मूड में आती हैं तो बड़े-बड़े जानवर भी चौंक जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कैट्स के वीडियो हर समय ट्रेंड करते रहते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें बिल्ली और सांप आमने-सामने आते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस बार लोग सांप के लिए सहानुभूति जता रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @moments_with_masud_ms पर 15 अगस्त को शेयर किया गया था। महज कुछ ही दिनों में इसे 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 1 लाख 18 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इतना ही नहीं 10 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वायरल होने की वजह भी साफ है क्योंकि इसमें बिल्ली की फुर्ती देखने लायक है और सांप के बचने की जद्दोजहद थोड़ी मजेदार भी लग रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्ली और सांप की हुई भयंकर लड़ाई
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि बिल्ली आराम से रास्ते से गुजर रही होती है। तभी उसकी नजर एक सांप पर पड़ती है। बिल्ली कुछ देर रुकती है, उसे ध्यान से देखती है और फिर जिज्ञासा में अपने पंजे से हल्का-सा छेड़ देती है। अचानक सांप पलटकर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन यहीं से खेल बदल जाता है। बिल्ली तुरंत बिजली की गति से अपना पंजा चलाती है और सांप को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद सांप बुरी तरह घबरा जाता है और इधर-उधर भागने लगता है।


सांप अंत में मान लेता है हार
लेकिन बिल्ली कहां मानने वाली थी। जैसे ही सांप भागने की कोशिश करता है बिल्ली पीछे-पीछे पहुंच जाती है और दोबारा पंजा मार देती है। बार-बार ये सिलसिला चलता है। सांप पूरी कोशिश करता है कि किसी तरह बच निकल जाए, लेकिन बिल्ली अपनी फुर्ती से हर बार उसे रोक देती है। लगभग 3 मिनट तक चलने वाले इस वीडियो में साफ नजर आता है कि बिल्ली ने सांप को मारा नहीं, बल्कि अपनी स्पीड और चुस्ती की प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान सांप पूरी तरह दिशाहीन हो जाता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिल्लियां दुनिया को स्लो मोशन में देखती हैं।” दूसरे ने कहा , “इनकी स्पीड गजब की होती है, इसलिए ये कभी चूकती नहीं।” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जहां सांप अपनी जान बचाने में लगा है, वहीं बिल्ली तो सिर्फ खेल रही है।” सबसे दिलचस्प कमेंट था, “पहली बार किसी वीडियो में मुझे सांप के लिए अफसोस हुआ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed