Viral Video: सड़क पर खड़ी थी बाइक और साइलेंसर में घुसता दिखा जहरीला सांप, वीडियो देख आप भी हो जाएं सावधान
Viral Video: दरअसल बाइक के साइलेंसर से आधा सांप बाहर लटक रहा था। उसका बाकी हिस्सा अंदर घुसा हुआ था और धीरे-धीरे पूरा शरीर साइलेंसर में समाता जा रहा था। वहां खड़े लोग यह देखकर हैरानी में पड़ गए कि आखिर एक सांप को बाइक के साइलेंसर में जाने की क्या जरूरत थी।
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ न कुछ ऐसा सामने आ जाता है जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जबर्दस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी दिखाई देती है। पहली नजर में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही कैमरा बाइक के पीछे की तरफ जाता है, वहां का नजारा देखने वालों के होश उड़ा देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल बाइक के साइलेंसर से आधा सांप बाहर लटक रहा था। उसका बाकी हिस्सा अंदर घुसा हुआ था और धीरे-धीरे पूरा शरीर साइलेंसर में समाता जा रहा था। वहां खड़े लोग यह देखकर हैरानी में पड़ गए कि आखिर एक सांप को बाइक के साइलेंसर में जाने की क्या जरूरत थी। वीडियो बनाने वाला शख्स उसी बाइक के पास खड़ा था। उसने पूरा मामला अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जैसे-जैसे सांप अंदर सरकता गया। लोग चुपचाप देखते रहे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि सांप ऐसा क्यों कर रहा है। खास बात यह भी रही कि बाइक का साइलेंसर आमतौर पर गर्म होता है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों को डर था कि कहीं इस हरकत से सांप को चोट न लग जाए।
बरसात के मौसम में हमेशा अपनी बाइक और अपने जूते
— Iqbalkhan (@Iqbalkhan_737) October 7, 2025
धियान -से पहनना चाहिए वरना सावधानी हटी दृघटना
घटी -इतना बड़ा सांप बाइक तक कैसे पहुंचा ।। pic.twitter.com/8Pkr6Lkccm
बाइक के साइलेंसर में घुसा सांप
कुछ ही सेकंड में सांप लगभग पूरा का पूरा साइलेंसर में घुस गया। अब सिर्फ उसकी पूंछ का छोटा हिस्सा बाहर लटका दिखाई दे रहा था। बाइक मालिक ने समय रहते यह अजीब नजारा देख लिया और फौरन वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शायद अगर उसने ध्यान न दिया होता तो सांप अंदर घुसने के बाद बाइक स्टार्ट होने पर बुरी तरह घायल भी हो सकता था। यह घटना सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गई। वीडियो पर लाखों लोगों ने नजर डाली और हजारों ने इसे लाइक और शेयर कर दिया। देखने वालों के लिए यह नजारा जितना डरावना था, उतना ही दिलचस्प भी लगा।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
अब लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि शायद सांप वहां किसी खाने की तलाश में चला गया होगा। उनका मानना था कि साइलेंसर के अंदर उसे कोई कीड़ा या छिपकली जैसी चीज मिली होगी। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में कहा कि सांप को भी अब बाइक के साइलेंसर में आराम करना पसंद आ गया है। कमेंट सेक्शन में कुछ लोग तो यहां तक लिखने लगे कि सांप शायद ठंडी जगह ढूंढ रहा था और गलती से बाइक के अंदर चला गया। जबकि कई यूजर्स को ये चिंता थी कि अगर बाइक अचानक स्टार्ट कर दी जाती तो क्या होता। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस छोटे से वीडियो ने कितने अलग-अलग तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया।