फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A Bihari boy entered a local train with his bike Video goes viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: लोकल ट्रेन में बाइक लेकर घुस गया लड़का, भड़के लोग बोले- गंवारों की कमी नहीं है

Thu, 05 Jun 2025 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 05 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

Viral Video: इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो एक लोकल ट्रेन के अंदर का है। इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में यात्री बैठे नजर आते हैं, लेकिन तभी एक लड़का बाइक पर सवार होकर डिब्बे के अंदर धीरे-धीरे चलता दिखाई देता है।

विज्ञापन
A Bihari boy entered a local train with his bike Video goes viral on Internet see netizens reaction
ट्रेन में बाइक लेकर पहुंचा लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम krishna_kumar__620

विस्तार

आज के डिजिटल युग में जब भी किसी को कुछ अलग, अजीब या हैरान करने वाला सीन दिखता है तो सबसे पहला काम होता है मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाना। इसके बाद वह क्लिप सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जाती है। हो सकता है आप भी कभी ऐसा कर चुके हों या कम से कम सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव तो होंगे ही कि ऐसे वायरल वीडियोज और तस्वीरें आपकी नजरों से जरूर गुजरती होंगी। कई बार ये वीडियो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि वे देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल जाते हैं और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ जाती है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो एक लोकल ट्रेन के अंदर का है। इस वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में यात्री बैठे नजर आते हैं, लेकिन तभी एक लड़का बाइक पर सवार होकर डिब्बे के अंदर धीरे-धीरे चलता दिखाई देता है। यह देखकर कोई भी चौंक जाएगा। अब यह तो साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किसी और यात्री ने अचानक बना लिया या फिर इस व्यक्ति ने खुद ही रील बनाने के लिए इसे रिकॉर्ड करवाया। चाहे वजह कुछ भी रही हो, लेकिन लोकल ट्रेन जैसे पब्लिक पर बाइक लेकर चलना किसी भी हालत में सही नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krishna Kushwaha (@krishna_kumar__620)




लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर krishna_kumar__620 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि यह दृश्य बिहार का है और इसके कैप्शन में लिखा गया है, “पावर ऑफ बिहार।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका था और उस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी थीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “बिहार में गंवारों की कोई कमी नहीं है।” दूसरे ने लिखा, “पावर ऑफ मूर्ख ऐसी हरकतें बेवकूफ लोग ही करते हैं।” वहीं, एक और यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “ये पावर ऑफ बिहार नहीं, धिक्कार ऑफ बिहार है।”

जानें क्या कहते हैं यूजर्स
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे कॉमेडी वीडियो मानकर मजे ले रहे हैं, जबकि बहुत से यूजर्स ऐसे हैं जो इसे शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो न केवल एक राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकते हैं। चा



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed