फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A baby elephant suddenly entered a school while walking Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: टहलते-टहलते अचानक स्कूल में घुस गया हाथी का छोटा बच्चा, लोग बोले- एडमिशन लेने आया होगा

Mon, 25 Aug 2025 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

Viral Video: जैसे ही बछड़ा स्कूल के बरामदे तक पहुंचा, वहां मौजूद बच्चे और शिक्षक चौंक गए। हालांकि, स्कूल स्टाफ ने तुरंत समझदारी दिखाई और सभी बच्चों को उनकी-उनकी कक्षाओं में ले जाकर दरवाजे बंद कर दिए।

विज्ञापन
A baby elephant suddenly entered a school while walking Video goes Viral on Internet see netizens reaction
स्कूल में घुस गया हाथी का बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम @hashtag_wayanad

विस्तार

केरल के वायनाड जिले में हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बच्चों और शिक्षकों को हैरान कर दिया। दरअसल, चेकाडी इलाके के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अचानक एक हाथी का बच्चा पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब स्कूल में करीब 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसमें प्री-प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। यह स्कूल जंगल के बिल्कुल पास है। यहां अक्सर शाम के वक्त हाथियों के झुंड को घूमते देखा जाता है। लेकिन इस बार मामला अलग था। पहली बार ऐसा हुआ कि दिन में जब कक्षाएं चल रही थीं तब एक अकेला हाथी का बच्चा स्कूल परिसर में घुस आया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही बछड़ा स्कूल के बरामदे तक पहुंचा, वहां मौजूद बच्चे और शिक्षक चौंक गए। हालांकि, स्कूल स्टाफ ने तुरंत समझदारी दिखाई और सभी बच्चों को उनकी-उनकी कक्षाओं में ले जाकर दरवाजे बंद कर दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि छोटा हाथी बड़ी मासूमियत से स्कूल के बरामदे में इधर-उधर टहल रहा था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Abhijith Mohan | Hashtag Wayanad (@hashtag_wayanad)

विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल में घुसा हाथी
प्रिंसिपल सिजिमोल टीवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि करीब एक घंटे तक स्कूल के सभी लोग परेशान रहे। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि बछड़ा बिल्कुल शांत था। वह न तो किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था और न ही डरा हुआ लग रहा था। प्रिंसिपल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमें तो ऐसा लग रहा था जैसे वह बच्चा स्कूल में दाखिले की उम्मीद कर रहा हो।” इस बीच जैसे ही घटना की जानकारी मिली वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बेहद सावधानी बरतते हुए बछड़े को वापस जंगल की ओर ले जाया गया। उनका मानना है कि यह हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया था और रास्ता भटक कर स्कूल तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को किया जागरूक
गांव के लोगों और शिक्षकों का कहना है कि जंगल के किनारे बसे इलाकों में अक्सर जंगली जानवर देखे जाते हैं। हाथियों के झुंड भी यहां आमतौर पर नजर आते रहते हैं, लेकिन स्कूल में इस तरह घुस आना बिल्कुल नया अनुभव था। सौभाग्य से इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और बच्चे भी सुरक्षित रहे। छोटे बच्चों के लिए यह अनुभव किसी कहानी की तरह था, जिसमें अचानक उनके स्कूल में जंगल से आया मेहमान सामने खड़ा था। वहीं, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह पल चिंता का भी विषय था क्योंकि ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ को भी जागरूक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed