{"_id":"5c516eabbdec2273970e42bc","slug":"75-years-old-selvamma-sells-roasted-corn-outside-bengaluru-vidhan-sabha-uses-solar-fan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"75 साल की सुपरकूल अम्मा अलग तरह से चलाती हैं बिजनेस, बेहद मॉडर्न है तरीका","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
75 साल की सुपरकूल अम्मा अलग तरह से चलाती हैं बिजनेस, बेहद मॉडर्न है तरीका
Wed, 30 Jan 2019 03:23 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
एक तरफ दुनिया में रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब होता है।दूसरी तरफ कारनामा करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ये हम जैसे इंसान ही हैं फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ अपनी अद्भुत और कुछ अपनी अजीब हरकतों से चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिलहाल, बेंगलुरू की 75 वर्षीय बुजुर्ग अम्मा अपने कूल कारनामे से चर्चा में बनी हुई हैं। जानिए इनकी दिलचस्प कहानी!
Trending Videos
- फोटो : facebook
बेंगलुरू की रहने वाली 75 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला चर्चा का विषय बनी हूई हैं। इसकी वजह है उनका भुट्टा बेचने का नया तरीका। इस बुजुर्ग अम्मा का नाम सेलवम्मा है। ये भुट्टा सेकने के लिए सोलर फैन का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि भुट्टा बेचना इनके लिये नया काम नहीं है, बल्कि बेंगलुरु विधानसभा के बाहर सेलवम्मा 20 सालों से लोगों को भुट्टा खिला रही हैं।
- फोटो : facebook
अम्मा की छोटी सी दुकान पर सोलर फैन लगने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इतने सालों से वो भुट्टा सेकने के लिए पंखे का इस्तेमाल करती थीं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अब पंखा इस्तेमाल करने पर उनके हाथों में दर्द होता थी और सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। वहीं सेलवम्मा के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो सोलर पंखा खरीद सकें।
— Raghurama Sastry M (@raghu_madgula) January 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
अम्मा की इस परेशानी को देखते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सेल्को ने उन्हें सोलर फैन तोहफे में दिया। सोलर पंखा पाकर सेलवम्मा काफ़ी खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, सेल्को के कई कर्मचारी हर रोज उसी रास्ते से आते-जाते थे, जहां अम्मा भुट्टा लगाती थी। वो रोज सेलवम्मा को भुट्टा भूनते देखते थे। उनकी तकलीफ कर्मचारीयों से देखी नहीं गई और अम्मा को ये बेहतरीन तोहफा दिया।