Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   6500 Years Old Hunting Kit Was Found In West Texas Rock Shelter

वायरल: 6500 साल पहले भी था शिकार के लिए हंटिंग किट, टेक्सास की गुफा में मिली ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक हैरान

Sun, 29 Nov 2026 01:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसने हैरान कर दिया है। यहां की एक गुफा मे सुरक्षित हटिंग किट मिली है, जो 6500 साल पुरानी है। 

विज्ञापन
6500 Years Old Hunting Kit Was Found In West Texas Rock Shelter
6500 साल पहले भी था शिकार के लिए हंटिंग किट, टेक्सास की गुफा में मिली ऐसी चीजें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

वायरल खबर: पुरानी वस्तुएं अपने भीतर इतिहास के कई रहस्य समेटे होती हैं। समय के साथ भले ही उनका रूप बदल जाए, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजे होती हैं जो हजारों साल बीत जाने के बाद भी सुरक्षित रहती हैं। ऐसी ही एक दुर्लभ खोज वैज्ञानिकों ने अमेरिका के टेक्सास में की है। यहां खुदाई के दौरान करीब 6500 साल पुरानी हंटिंग किट मिली है, जिसमें प्राचीन हथियार बेहद अच्छी हालत में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


यह खोज टेक्सास के सैन एस्टेबान रॉकशेल्टर में हुई है। इस खोज से वैज्ञानिकों को हजारों साल पहले के लोगों के शिकार करने के तरीकों और उनके रहन-सहन को समझने का मौका मिला है। सुल रॉस स्टेट यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर बिग बेंड स्टडीज के मुताबिक, यह उत्तरी अमेरिका में पूरे हथियार सिस्टम का अब तक का सबसे पुराना उदाहरण हो सकता है।
विज्ञापन


इस खोज की सबसे बड़ी खासियत इसमें लकड़ी से बनी चीजों का सुरक्षित मिलना है। आमतौर पर हजारों साल तक जमीन में दबे रहने की वजह से लकड़ी सड़कर नष्ट हो जाती है। ऐसे में किसी प्राचीन हथियार किट में लकड़ी के उपकरणों का सुरक्षित मिलना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे समुद्र में चोरी से मछली पकड़ने वाले जहाजों पर नजर रखेंगे समुद्री पक्षी? वैज्ञानिकों ने खोज लिया तरीका

क्या था इस हंटिंग किट में?

इस किट में एक खास तरह का उपकरण भी मिला है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय में डार्ट या भाले को दूर तक फेंकने के लिए किया जाता था। इसे एटलैटल कहा जाता है। यह एक डंडे जैसा उपकरण होता है, जिसके एक सिरे पर पकड़ने के लिए हैंडल और दूसरे सिरे पर डार्ट को टिकाने के लिए हुक होता है। इस उपकरण की मदद से इंसान अपने हाथ की ताकत और पहुंच को बढ़ाकर डार्ट को ज्यादा दूरी और गति से फेंक सकता था। यानी यह पुराने जमाने के शिकारियों के लिए एक तरह के लॉन्चर का काम करता था।


काबुल की सड़कों पर भारतीय देखकर खिल उठा शख्स का चेहरा, बोला- वीजा मिले तो अभी चला जाऊं इंडिया

हजारों साल पुरानी हैं किट की अलग-अलग चीजें

इस हंटिंग किट में मिली सभी वस्तुएं एक ही समय की नहीं हैं। उनकी उम्र में अंतर से पता चलता है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल अलग-अलग समय पर किया गया था।
पूरी किट करीब 6500 साल पुरानी बताई जा रही है। वहीं, इसमें मिले डार्ट और फॉरशाफ्ट करीब 6200 साल पुराने हैं। इसके अलावा किट में प्रोंगहॉर्न से जुड़ी एक वस्तु भी मिली है, जिसकी उम्र करीब 5621 साल आंकी गई है।

यह खोज सिर्फ कुछ पुराने हथियारों का मिलना नहीं है, बल्कि हजारों साल पहले इंसान किस तरह शिकार करता था, कौन से उपकरण इस्तेमाल करता था और उन्हें कैसे संभालकर रखता था, इसकी अहम जानकारी भी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed