फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   4 year old Indian girl makes a world record by identifying all Asian countries Flags

चार साल की भारतीय बच्ची ने महज 84 सेकेंड में किया ऐसा कारनामा, बन गया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

Wed, 07 Aug 2019 10:44 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
4 year old Indian girl makes a world record by identifying all Asian countries Flags
भारतीय बच्ची ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - फोटो : ANI

दुनिया में ऐसे कई विश्व रिकॉर्ड हैं, जिनके बारे में शायद ही सभी लोग जानते हों। एक ऐसा ही विश्व रिकॉर्ड चार साल की एक भारतीय बच्ची ने बनाया है, जो काफी अनोखा है। बच्ची की नाम वेयाशिनी है और वो चेन्नई की रहने वाली है।  

विज्ञापन

दरअसल, बच्ची ने एशिया के सभी 49 देशों के झंडे को पहचान कर, उनकी राजधानी भी बतायी। इसके लिए उसने महज 84 सेकेंड का समय लिया। ये कारनामा करते ही बच्ची के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड एक चार साल की बच्ची के नाम ही था, लेकिन उसने सिर्फ देशों के झंडे पहचान कर उनके नाम ही बताए थे, उनकी राजधानी नहीं। 
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय वेयाशिनी झंडे देख कर देशों के नाम और उनकी राजधानी बता रही थी, उस समय ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी वहीं मौजूद थे। विश्व रिकॉर्ड बनते ही उन्होंने वेयाशिनी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं, वेयाशिनी के इस कारनामे से उनकी परिवार वाले काफी खुश हैं। 

विज्ञापन

वेयाशिनी चेन्नई के पोरूर में स्थित एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती हैं। पिछले महीने एक इंटरव्यू के दौरान उनके पिता ने बताया था कि वेयाशिनी की याद करने की क्षमता काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed