आज से करीब 6.6 करोड़ साल पहले धरती पर एक ऐसी तबाही आई थी, जिसने दुनिया के करीब 80 फीसदी जीवों को खत्म कर दिया था, जिसमें डायनासोर भी शामिल थे। करीब 12 किलोमीटर में फैला एक विशालकाय उल्कापिंड धरती से आ टकराया था। इसकी वजह से धरती पर करीब 100 किलोमीटर चौड़ा और 30 किलोमीटर गहरा गड्ढा बन गया था। ऐसी ही एक नहीं बल्कि तीन-तीन तबाही एक बार फिर धरती के करीब आती नजर आ रही है। नासा समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक उनपर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ये उल्कापिंड अगर धरती से टकरा गए तो एक बड़ी तबाही ला सकते हैं। इनमें से एक उल्कापिंड तो 24 जुलाई को यानी आज ही धरती के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम 'एस्टेरॉयड 2020 एनडी' रखा है।
अंतरिक्ष से धरती की तरफ आ रहे तीन विनाशकारी उल्कापिंड, आधी दुनिया को खत्म करने की है ताकत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन