फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   25 people fell together from a pickup van in the middle of the road Video goes viral on Internet in Hindi

Viral Video: बीच सड़क पर पिकअप वैन से 25 लोग एक- साथ गिरे, वीडियो देख लोग बोले- हैवी ड्राइवर हो भाई

Wed, 30 Apr 2025 01:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

Van Driver Viral Video: इस वीडियो में जिस तरह से यह घटना घटित होती है, वह सचमुच हैरान कर देने वाला था। पिकअप वैन का बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे बैठे लोग अचानक गिर जाते हैं, जिससे यह दृश्य और भी अजीब और चौंकाने वाला बन जाता है।

विज्ञापन
25 people fell together from a pickup van in the middle of the road Video goes viral on Internet in Hindi
गाड़ी से गिरा पूरा परिवार - फोटो : एक्स@ManishS1911

विस्तार

सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ नया वायरल हो रहा होता है और इस बार भी एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी चर्चा में है और इसकी वजह है इसका दिलचस्प और अजीब सा मामला। इस वीडियो में एक आदमी पिकअप वैन चला रहा है और जैसे ही वह एक मोड़ पर आता है। हालांकि, बाद में वैन का बैलेंस अचानक बिगड़ जाता है। इस कारण वैन में बैठे सभी 25 लोग एक साथ गिर जाते हैं। हालांकि, यह सीन देखने में थोड़ा चौंकाने वाला लगता है, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग बिना किसी परेशानी के जल्दी से उठकर खड़े हो जाते हैं। आइए जानते हैं की वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
इस वीडियो में जिस तरह से यह घटना घटित होती है, वह सचमुच हैरान कर देने वाला था। पिकअप वैन का बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे बैठे लोग अचानक गिर जाते हैं, जिससे यह दृश्य और भी अजीब और चौंकाने वाला बन जाता है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी लोग धीरे-धीरे उठते हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन

 

लोगों ने वीडियो को स्टोरी पर किया री-शेयर
हालांकि इस वीडियो के बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहुत ही तेजी से देखा जा रहा है। यह वीडियो खासकर एक्स प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है, जहां इसे @ManishS1911 नामक एक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "बिना ट्रैफिक जाम के सभी 25 लोगों को एक साथ सुरक्षित उतारा।" इस वीडियो को अब तक 2 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

वीडियो पर लोगों ने दी जबर्दस्त प्रतिक्रिया
वीडियो को देखकर कई लोग इस ड्राइवर की चुटकी ले रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ड्राइवर को अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक यूजर ने कहा, "इस ड्राइवर को बड़ा अवॉर्ड दिया जाना चाहिए क्योंकि उसने सभी को सुरक्षित उतारा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लैंडिंग बहुत शानदार थी।" जबकि एक और यूजर ने कहा, "यह लैंडिंग वाकई जबरदस्त थी, ड्राइवर को सराहना मिलनी चाहिए।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed