वीडियो: जब ट्रेन के इंजन में अचानक घुस आया सांप, ड्राइवर के छूटे पसीने
घरों में या गाड़ियों में तो आपने सांप निकलते देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि ट्रेन में सांप निकला हो? जी हां, उधमपुर-दिल्ली मेल के इंजन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब डैस बोर्ड पर एक ढाई मीटर लंबा सांप रेंगने लगा। सांप को देखने के बाद ट्रेन का लोको पायलट भी दहशत में आ गया और उसने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और मदद मांगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास की है। लुधियाना के पास ट्रेन में इंजन में लोको पायलट को सांप दिखा था। ट्विटर पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Snake on the control panel of a loco engine in a train....horror pic.twitter.com/gSle1euOSh
— Abhijeet Anand (@abhijeet_ana) August 21, 2019