{"_id":"5759826e4f1c1bc1459c5968","slug":"11-year-old-nepali-boy-who-turning-into-stone-statue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्थर का बनता जा रहा है ये लड़का, मदद को सामने आईं ये मशहूर सिंगर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पत्थर का बनता जा रहा है ये लड़का, मदद को सामने आईं ये मशहूर सिंगर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : cover asia press
नेपाल में 11 साल के एक बच्चे का शरीर धीरे-धीरे पत्थर की तरह होता जा रहा है। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से यह बच्चा ठीक से चल भी नहीं पाता है।
इस बच्चे का नाम रमेश है। रमेश के माता-पिता के मुताबिक जब पैदा हुआ तो वह भी दूसरे बच्चों की तरह ही सामान्य था। लेकिन पैदा होने के 15 दिनों के बाद उसे एक ऐसी दुर्लभ बीमारी हुई कि वह पत्थर जैसा दिखने लगा। उसकी कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली है।
उम्र बढने के साथ-साथ हालात यहां तक पहुंच गए कि रमेश की चलने और बोलने की क्षमता भी खत्म होने लगी। इस वजह से लोग उससे डरने लगे और उसका कोई भी दोस्त नहीं बना।

Trending Videos
रमेश की मदद को आगे आईं ये मशहूर सिंगर
joss stone
- फोटो : getty images
डॉक्टरों का कहना है कि यह एक फंगस इंफेक्शन है। साइंस की भाषा में इस दुलर्भ बीमारी को इक्थीओसिस नाम से जाना जाता है। इस बीमारी से अब तक रमेश का कोई इलाज नहीं हो पाया है।
रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते हैं। इसलिए वे बीमारी का इलाज नहीं करवा सकते।
कुछ दिनों पहले रमेश का एक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ था जिसके बाद सोशल माडिया पर रमेश को इलाज के लिए लोगों ने मुहिम चलायी। इस मुहिम को देखकर ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन रमेश की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने उसके इलाज के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया, जिससे रमेश के इलाज के लिए 1,375 पाउंड इकट्ठा हुए हैं
अब रमेश का काठमांडू मैडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों का कहना है कि उसकी हालात में सुधार हो रहा है।