Bigg Boss 16: ‘तुम उसके प्यार में हो...’, शालीन से बात न कर पाने पर सुंबुल पर फूटा टीना दत्ता का गुस्सा
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शालीन और टीना के बीच जमकर लड़ाई होती दिखाई दे रही हैं। वहीं, टीना दत्ता सुंबुल के दोनों के बीच में आने पर उन्हें भी सुना देती है।
विस्तार
बिग बॉस का 16वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इन दिनों बिग बॉस के घर में शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लड़ाई के चर्चा हैं। दोनों टीना दत्ता की वजह से आपस में भिड़ गए थे। वहीं, बिग बॉस के समझाने के बाद टीना शालीन से बात करने जाती हैं, तो सुंबुल अभिनेता का पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में टीना सुंबुल पर भड़क जाती हैं और उन्हें बीच में नहीं आने की सलाह देती हैं।
मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में टीना दत्ता वॉशरूम एरिया में शालीन भनोट से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान शालीन टीना से टिशू पेपर उठाकर कहते हैं कि उन्होंने उनका अच्छे से इस्तेमाल किया और फिर फेंक दिया। इस पर टीना कहती हैं कि शालीन को लोग जो पट्टी पढ़ा रहे हैं वो वही समझ रहा है। लेकिन सुंबुल ऐसे होने के लिए मना कर देती हैं। वहीं, जब टीना सुंबुल से कहती हैं कि वह शालीन से पांच मिनट बात करना चाहती हैं,तो वह बाहर जाएं तो सुंबुल मना कर देती हैं।
Sushmita Sen Birthday: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
Ira Khan: अपनी सगाई में रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा, यूजर ने पूछा- पापा जी नहीं आए थे क्या?
बता दें कि शो की शुरुआत से ही शालीन भनोट और टीना दत्ता एक-दूसरे को पसंद करते हैं। लेकिन सुंबुल का शालीन के प्रति लगाव है, जिसकी वजह से दोनों का कई बार झगड़ा भी हुआ है। वहीं, सलमान खान भी सुंबुल को कह चुके हैं कि वह शालीन से ऑब्सेस्ड हैं और एक्ट्रेस की क्लास लगाई है। वहीं, एमसी स्टैन के साथ लड़ाई के बाद शालीन ने शो से बाहर जाने की भी मांग की थी, जिस पर बिग बॉस ने सलमान खान के आने पर अच्छे से घर भेजने की बात कही थी।
Friday Box Office Report: पहले ही दिन दृश्यम 2 ने मारा छक्का, ऊंचाई की ठीक-ठाक कमाई जारी, ऐसा रहा यशोदा का हाल