फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth went to invite a feast was shot dead in Samastipur, accused of shooting at his friend from behind

Bihar News: भोज का न्योता देने गए युवक की गोली मार कर हत्या; दोस्त पर पीछे से गोली मारने का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

Bihar Police: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार को ब्राह्मण भोज का न्यौता देने के गए युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने युवक के दोस्त पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth went to invite a feast was shot dead in Samastipur, accused of shooting at his friend from behind
मृतक राजू महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के मुख्तियारपुर गांव में गुरुवार रात भोज का न्यौता देने के गए युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान गांव के ही रामवृक्ष महतो के 28 साल के बेटे राजू महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजू पेंटर का कार्य करता है। मृतक के पिता रामवृक्ष ने बताया कि शुक्रवार को उनके यहां ब्राह्मण भोज का कार्यक्रम था, जिसमें आने के लिए गांव के लोगों को न्योता देने उनका बेटा राजू अपने दोस्त सुबोध के साथ गया था। इसी दौरान उसे दोस्त ने ही गोली मार दी। घटना करीब रात नौ बजे के आसपास की है। परिवार के लोगों को करीब 11 बजे जानकारी मिली। जब वे लोग गांव के ही कल्लू महतो के घर पहुंचे तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था। उसकी पीठ में गोली मारी गई थी। उसके बाद तत्काल उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। गोली मारने का आरोप पिता ने राजू के मित्र सुबोध पर ही लगाया है।
विज्ञापन


दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed