{"_id":"69df64a6965693fa310b1f96","slug":"youth-suspected-of-theft-hung-upside-down-from-tree-and-beaten-in-buxar-bihar-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बक्सर में बर्बरता की हद पार; चोरी के शक में युवक को दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बक्सर में बर्बरता की हद पार; चोरी के शक में युवक को दी गई तालिबानी सजा, पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा
Wed, 15 Apr 2026 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:43 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों द्वारा पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना 12 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले के गुरुदास मठिया गांव में तालिबानी सजा जैसी एक घटना सामने आई है, जिसमें चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
यह घटना 12 अप्रैल 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में हुई बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित के पिता बसावन सिंह ने 15 अप्रैल (बुधवार) को मुफस्सिल थाना में 17 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आवेदन दिया है।
विज्ञापन
आहट सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़
जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक पर रात करीब 3 बजे चोरी करने की नीयत से आने का आरोप लगाया गया। आहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कथित रूप से कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे उल्टा लटका दिया और उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़ित युवक की पहचान बेटानी यादव, पिता बसावन यादव के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण उनके पुत्र को झूठे आरोप में फंसाकर बेरहमी से पीटा गया।
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के पिता बसावन सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा जा रहा है। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे, जो उनके घर से लगभग 500 गज की दूरी पर था। काफी प्रयास के बाद उनके पुत्र को नीचे उतारा गया, उस समय वह अचेत अवस्था में था और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन