फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth selling seized vehicles of Excise Department was shot and looted more than Rs 2.60 lakh in Samastipur

Bihar: उत्पाद विभाग के जब्त वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले युवक को मारी गोली; ढाई लाख से ज्यादा रुपये लूटे

Fri, 25 Aug 2023 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

Bihar Crime: समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 12 बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उससे ढाई लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक उत्पाद विभाग के जब्त वाहनों की खरीद बिक्री करने वाला ठेकेदार है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Youth selling seized vehicles of Excise Department was shot and looted more than Rs 2.60 lakh in Samastipur
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के रमौली गांव में गुरुवार आधी रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। फिर उससे 2.60 लाख रुपये लूट लिए। घटना रात करीब 12 बजे की है। पीड़ित की पहचान उत्पाद विभाग के जब्त वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले ठेकेदार संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय के बाएं पैर में नीचे गोली लगी है। उन्हें ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि रात वह अपने ससुराल गोसरंमा पीयर थाना मुजफ्फरपुर से लोगों को देने के लिए 2.60 लाख रुपये लेकर चला था। रात करीब दस बजे वह पूसा पहुंचा। उस दौरान बारिश हो रही थी, जिस कारण वह पूसा में कुछ देर के लिए रुक गया। बारिश कम होने पर करीब 11 बजे वह घर रमौली के लिए निकला। संजय ने बताया कि पूसा से ही दो बाइकों पर सवार चार बदमाश उसका पीछा करने लगे। लेकिन उसे लगा कि कोई राहगीर हैं। बस साथ चल रहे हैं। जब वह रमौली चौक के पास पहुंचा तो दोनों बाइक सवार चारों बदमाशों ने उसे घेर लिया और बैग छीनने लगे। जब उसने बैग देने से मना कर दिया और हल्ला मचाने लगा तो एक बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी। साथ ही कई राउंड हवा में फायर किए। उसके बाद डर कर उसने बैग बदमाशों को दे दिया। बैग में 2.60 लाख रुपये थे। बदमाश बैग लेने के बाद पूसा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने संजय को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, जख्मी का बयान अभी नहीं हो पाया था। कल्याणपुर थाना पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed