फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth murdered in Samastipur, due to this dispute step brothers shot him in the chest; ruckus in protest

Bihar News : समस्तीपुर में युवक की हत्या, इस विवाद के कारण सौतेले भाइयों ने सीने में दागी गोली; विरोध में बवाल

Mon, 27 Nov 2023 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Nov 2023 09:25 AM IST
सार

उजियारपुर थानेदार अनिल कुमार ने कहा कि घटना के पीछे जमीनी विवाद है। इस मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Youth murdered in Samastipur, due to this dispute step brothers shot him in the chest; ruckus in protest
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के सौतेले भाइयों ने की। जमीन बंटवारे को लेकर युवक का उसके सौतेले भाइयों से विवाद चल रहा था। रविवार की मध्य रात्रि विवाद खूनी खेल में बदल गया। आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर मेनका वार्ड एक मोहल्ला की है। मृत युवक की पहचान धनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र सोनू कुमार (22) के रूप में हुई। सोनू की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। वहीं पोस्टमार्टम में हो रही देरी को लेकर परिवार के लोगों ने जमकर बवाल किया। परिजनों का आरोप था कि घटना के बारे में पूर्व ही भी पुलिस को सूचना दी गई थी बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उजियारपुर थानेदार अनिल कुमार ने कहा कि घटना के पीछे जमीनी विवाद है। इस मामले में नामजद प्राथमिक दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दादा फेकन महतो ने दो शादी की थी
मामले में सोनू के सगे भाई मनीष कुमार ने बताया उनके दादा फेकन महतो ने दो शादी कर रखी थी। एक पत्नी से तीन पुत्र विनोद महतो, मिथिलेश महतो, और महेश महतो हुए जबकि दूसरी पत्नी से धनेश्वर महतो और राजेश्वर महतो हुए। इसके बाद भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चलने लगा। मनीष ने बताया कि उनके हिस्से में पड़े तीन कट्ठा जमीन जो फेकन महतो के घर के करीब है। उसे पर फेकन महतो के पुत्रों ने कब्जा जमा रखा है। जब यह लोग उक्त जमीन पर जाते हैं उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले को लेकर पहले भी हमलोगों ने उजियारपुर थाने में आवेदन दिया गया था। उजियारपुर पुलिस द्वारा छठ के बाद मामला सलटा देने की बात कही गई थी। लेकिन, पिछले 10 दिनों से लगातार विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों ने पकड़कर नजदीक से मारी गोली
मनीष ने बताया कि रात में सोनू खेत जोतने के बाद देर रात घर लौटा था। इसी दौरान उनके सौतेले चाचा के पुत्र विनोद मिथलेश और महेश ने उसे चापाकल के पास पकड़ लिया और पहले उसके साथ मारपीट की। फिर तीनों ने पड़कर उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर उजियारपुर पुलिस पहुंची थी। लेकिन, पुलिस को देखने के बावजूद आरोपी नहीं रुके और सीने में गोली मार दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस ने विभिन्न रास्तों में घुमाया गया। काफी देर बाद उसे उजियारपुर पीएससी लाया गया गया। यहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed