फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth lost his life in harsh firing in Motihari

Bihar News: हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान, अप्रैल में होनी थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

Bihar News: मोतिहारी में हर्ष फायरिंग ने एक और युवक की जान ले लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपानपुर कर्बला टोला की है। 

विज्ञापन
Youth lost his life in harsh firing in Motihari
हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चंपापुर गांव निवासी रंजन राम को बेटा हुआ था, उसी के छठी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए लवंडा डांस का आयोजन किया गया था, उसी में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें एक गोली गुड्डू नाम के युवक के बाएं कंधे में आकर लग गई। गोली लगने के साथ ही वह वहीं पर गिर गया, जिसके बाद आनन फानन उसे रक्सौल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


अप्रैल में होनी थी मृतक की शादी
मृतक के चाचा ने बताया कि गुड्डू दो भाई थे, वह दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी तय हो गई थी और वो इसी साल अप्रैल में होनी थी। सोमवार की रात पार्टी में बुलाकर उसे रंजन अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन

घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद
जैसे ही घटना की सूचना रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को मिला, वैसे ही वो घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद जांच में उन्हें खोखा भी बरामद हुआ है। हालांकि परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed