फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth injured after falling down from auto while sleeping in Vaishali died while being taken to hospital

Bihar Accident News: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत; इस लापरवाही से हुआ हादसा

Fri, 11 Aug 2023 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Aug 2023 08:24 PM IST
सार

Vaishali Accident News: वैशाली में बुआ के घर जा रहा युवक नींद में ऑटो से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और मासूम बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Youth injured after falling down from auto while sleeping in Vaishali died while being taken to hospital
युवक की मौत के बाद गम में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में ऑटो से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जिले के हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव के निकट हुई। घायल को भगवानपुर पुलिस ने इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते हुए घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के डुमरी निवासी लाल शंकर साहनी के बेटे लाल बाबू साहनी (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लाल बाबू साहनी की पत्नी नीतू देवी और दो साल का बेटा भी है। लाल बाबू साहनी की शादी बीते तीन साल पहले लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी राजकुमार साहनी की बेटी नीतू देवी से हुई थी।
विज्ञापन


लाल बाबू साहनी अपनी पत्नी के साथ बुआ के घर सराय के सरसई जा रहा था। तभी युवक नींद आ जाने के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 से सतपुरा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहे ऑटो से सड़क पर गिर गया। इसके बाद पत्नी और आसपास के लोगों की मदद से भगवानपुर पुलिस ने उसे इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed