{"_id":"645f48867c121f018c0db679","slug":"youth-injured-after-being-shot-in-joy-firing-at-marriage-ceremony-in-samastipur-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल, गम में तब्दील हुई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल, गम में तब्दील हुई खुशी
Sat, 13 May 2023 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 May 2023 01:51 PM IST
सार
समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। यहां दलसिंहसराय गांव में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दलसिंहसराय थाना, समस्तीपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार की सख्ती के बावजूद भी राज्य में हर्ष फायरिंग की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस सिलसिले में एक बार फिर शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। शादी समारोह में गोली चलते ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय गांव की है। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र निवासी राजेश साहनी के बेटे अमन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गांव में ही एक लड़की की शादी का समारोह आयोजित किया गया था। शादी समारोह में बरात आई। इसी दौरान अमन कुमार डीजे पर डांस करने के लिए गया था। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग के दौरान ही अमन कुमार को गोली लग गई। गोली लगते ही अमन कुमार जमीन पर गिर गया और वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आनन-फानन में घायल अमन कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। वहीं, इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को लगी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन